पटना। पटना नगर निगम के पूर्व उपमहापौर सह पार्षद विनय कुमार पप्पु ने पटना नगर निगम के दैनिक कर्मियों के आंदोलन का समर्थन किया है। श्री पप्पु ने कहा कि काफी लंबे समय से दैनिक कर्मियों को नियमित करने की कर्मचारियों की मांग पर कर्मचारियों और निगम बोर्ड को गुमराह किया जाता रहा है। हमेशा सरकार द्वारा उन्हें झूठा आश्वासन दिया जाता रहा कि दैनिक कर्मियों को नियमित किया जाएगा। दूसरी ओर सरकार ने वर्ग ग और वर्ग घ के पद को ही समाप्त कर दिया। यह निगम के दैनिक कर्मचारियों के साथ धोखा है। विनय कुमार पप्पु ने सरकार से मांग किया है कि सरकार अपने निर्णय को वापस करे और दैनिक कर्मचारियों को नियमित करने की करवाई करे।
दैनिककर्मियों को गुमराह कर रहा पटना नगर निगम-पप्पू
