ऑर्गेनिक ग्रॉसरी स्टोर फ्रेशोरा अर्थ का भव्य शुभारंभ

पटना : स्वास्थ्य और पर्यावरण के प्रति जागरूकता को बढ़ावा देने की दिशा में एक अहम पहल करते हुए पटना के बोरिंग रोड में अत्याधुनिक ऑर्गेनिक ग्रॉसरी स्टोर फ्रेशोरा अर्थ का भव्य शुभारंभ हुआ। यह स्टोर उन उपभोक्ताओं के लिए समर्पित है जो प्राकृतिक, रसायन – मुक्त और स्वास्थ्यवर्धक उत्पादों को अपनी जीवनशैली में अपनाना चाहते हैं। इस स्टोर का शुभारंभ फ्रेशोरा अर्थ के संचालक संकेत कुमार ने फीता काटकर किया। उन्होंने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि फ्रेशोरा अर्थ में अनाज, मसाले, मिल्लेट्स, कूकीज, गुर, पास्ता, नूडल्स, ड्राई फ्रूट्स सहित विभिन्न प्रमाणित जैविक उत्पाद उपलब्ध हैं। स्टोर की स्थापना का उद्देश्य केवल उत्पादों की बिक्री नहीं बल्कि एक स्वस्थ और टिकाऊ जीवनशैली को बढ़ावा देना है।

हम चाहते हैं कि लोग अपने स्वास्थ्य को लेकर सजग हों और ऐसी चीजें अपनाएं जो न केवल शरीर के लिए फायदेमंद हों, बल्कि प्रकृति के लिए भी अनुकूल हों। उन्होंने कहा कि शुभारंभ के अवसर पर हम अपने ग्राहकों को सभी उत्पाद पर आज से 1 सप्ताह तक 10 प्रतिशत तक की विशेष छूट दे रहे हैं। स्टोर सुबह 10 बजे से रात 8 बजे तक ग्राहकों की सेवा में उपलब्ध रहेगा। फ्रेशोरा अर्थ आने वाले समय में ऑनलाइन डिलीवरी सेवा की शुरुआत कर उपभोक्ताओं की सुविधा को और अधिक सहज बनाने की योजना भी बना रहा है। मौके पर फ्रेशोरा अर्थ से जुड़े कर्मियों सहित अन्य गणमान्य लोगों की उपस्थिति रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *