सिकटी, अररिया में तीन दिवसीय ‘नया भारत सशक्त भारत” विषय पर चित्र प्रदर्शनी का हुआ शुभारंभ

कार्यक्रम का शुभारंभ सांसद प्रदीप कुमार सिंह, विजय कुमार मंडल, विधायक सिकटी एवं 59वीं सशत्र सीमा बल के कमांडड महेन्द्र प्रताप ने संयुक्त रूप से किया

अररिया: 30 सितंबर 2023

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार के केंद्रीय संचार ब्यूरो (सीबीसी), क्षेत्रीय कार्यालय, दरभंगा द्वारा अररिया के सिकटी प्रखंड खेल मैदान में शनिवार (30 सितम्बर 2023) को ‘नया भारत सशक्त भारत” विषय पर तीन दिवसीय चित्र प्रदर्शनी सह जागरूकता कार्यक्रम एवं एस. एस. बी. के शहीद जवान नीरज छेत्री बॉलीबॉल टूर्नामेंट का शुभारंभ 52वीं वाहिनी सशत्र सीमा बल, अररिया के सहयोग से किया गया।
प्रदर्शनी सह जागरूकता कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि सांसद प्रदीप कुमार सिंह एवं विजय कुमार मंडल, विधायक सिकटी एवं 59वीं सशत्र सीमा बल के कमांडड महेन्द्र प्रताप ने संयुक्त रूप से किया गया।

मौक़े पर मुख्य अतिथि अररिया के सांसद प्रदीप कुमार सिंह ने कहा कि पिछले 9 वर्षों में केंद्र सरकार द्वारा अनेक किये गये कार्यों को इस प्रदर्शनी में दिखाया गया जिसमें शिक्षा, स्वास्थ्य तथा विदेश नीति की सफलताओं को रेखांकित किया गया है भारत सरकार द्वारा जनहित के लिए चलाई जा रही योजनाओं को भी इस प्रदर्शनी में दिखाया गया है।चित्र प्रदर्शनी की प्रशंसा करते हुए उन्होंने स्थानीय जनता से अधिक से अधिक संख्या में इसका अवलोकन करने की अपील की।

वहीं, सिकटी विधायक विजय कुमार मंडल ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा विगत नौ वर्षो में किये कार्यों को इस प्रदर्शनी में दिखाया गया है, जो सराहनीय एवं सूचनाप्रद है।
इस अवसर पर एस. एस. बी., अररिया के कमानडेंट महेंद्र प्रताप ने तीन दिवसीय कार्यक्रम की रुपरेखा बताते हुए सभी उपस्थित गन्यमान अतिथियों एवं लोगों का स्वागत किया। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय द्वारा अतिथियों का स्वागत अंग वस्त्र तथा स्मृति चिन्ह देकर किया गया। मौक़े पर केंद्रीय संचार ब्यूरो, दरभंगा के क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी मनीष कुमार ने कहा कि इस चित्र प्रदर्शनी-सह- जागरूकता कार्यक्रम के आयोजन का मुख्य उद्देश्य केंद्र सरकार द्वारा बीते नौ वर्षों के दौरान चलाई गईं नीतियों, योजनाओं एवं उपलब्धियों के बारे में फोटो, आंकड़ों एवं सूचनाओं के माध्यम से आमजनों को बताना एवं उन्हें जागरूक करना है।

साथ ही इसमें जी-20, अंतरराष्ट्रीय मिलेट्स वर्ष 2023, लाईफ मिशन एवं आदि विषयों पर भी फोटो प्रदर्शनी लगाई गई है।कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय संचार ब्यूरो, पटना में पंजीकृत सांस्कृतिक दल लोक कला मंच द्वारा लोक नृत्य अनेक मनमोहक प्रस्तुतियां दी गईं।

कार्यक्रम के दौरान एस.एस. बी. के बैंड टीम द्वारा बैंड शो प्रस्तुत किया, जो दर्शकों को आनंदित किया। कार्यक्रम स्थल पर सशत्र सीमा बल एवं जागरण कल्याण भारती का स्टॉल भी लगाया गया है। कार्यक्रम के दौरान एस. एस. बी. के उप कमानडेंट, पी. एन. सिंह, उप कमानडेंट उदय कुमार, उप कमानडेंट जोशी सागर प्रदीप और कई अधिकारी एवं जवान उपस्थित थे।

कार्यक्रम में मंच संचालन सीबीसी, दारभंगा के सहायक क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी मिहिर कुमार झा एवं एसएसबी जवान नितिन सिंह द्वारा किया गया। धन्यवाद ज्ञापन क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी, सीतामढ़ी जावेद अंसारी ने किया। इस अवसर पर चरित्र राम, गिरजानाथ झा, अमरनाथ झा, ऐश्वर्य कुमार उपस्थित थे।
फोटो प्रदर्शनी 2 अक्टूबर तक प्रतिदिन सुबह 10:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक रहेगा। प्रवेश सभी के लिए निशुल्क है।

Related posts

Leave a Comment