आतंकवाद विरोध दिवस पर शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन

पटना। पूर्व मध्य रेल मुख्यालय के प्रांगण में आतंकवाद विरोध दिवस पर शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महाप्रबंधक  अनुपम शर्मा ने रेलकर्मियों को सभी प्रकार के आतंकवाद और हिंसा का डटकर विरोध करने की शपथ दिलायी। उन्होंने समाज के सभी वर्गों के बीच शान्ति, सामाजिक सद्भाव तथा सूझबूझ कायम करने और मानव जीवन मूल्यों को खतरा पहुंचाने वाली और विघटनकारी शक्तियों से लड़ने की भी रेलकर्मियों को शपथ दिलाई।

आतंकवाद विरोध दिवस मनाने का मुख्य उद्देश्य युवाओं को आतंकवाद और हिंसा के मार्ग से दूर रखते हुए यह संदेश देना है कि आतंकवाद तथा हिंसा का मार्ग राष्ट्र हित के प्रति कितना हानिकारक है। इस अवसर पर पूर्व मध्य रेल के सभी उच्चाधिकारी एवं रेलकर्मी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *