अब राम विलास के दिल्‍ली वाले बंगले में रहेंगे PM मोदी के हनुमान : चिराग पासवान

पटना, राज्य ब्यूरो।  चिराग पासवान (Chirag Paswan) और भाजपा (BJP) के रिश्ते में तल्खी की खोज करने वालों को यह खबर बेचैन कर सकती है- दिल्‍ली में 12 जनपथ वाले राम विलास पासवान के नाम पर आवंटित बंगले में उनके बेटे चिराग पासवान अभी बने रहेंगे। फिलहाल, शहरी विकास मंत्रालय ने उन्हें अगले चार महीने तक इसमें रहने की इजाजत दी है। लोक जनशक्ति पार्टी (LJP) में फूट के बाद कयास लगाया जा रहा था कि चिराग को इस बंगले से बेदखल कर दिए जाएंगे, क्योंकि यह आवास केंद्र सरकार के मंत्रियों या समकक्ष पदधारकों के लिए आरक्षित है। इस समय चिराग सिर्फ सांसद हैं। सांसद के नाते उनके नाम से दूसरा आवास आवंटित है। दो टर्म के सांसद चिराग हमेशा अपने पिता के आवास में ही रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *