नीतीश कुमार तन-मन और धन से बिहार के लोगों की सुरक्षा के प्रति कटिबद्ध हैं- सत्येन्द्र संगीत

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा लॉकडाउन के दौरान जो कार्यों को किया जा रहा है वह निश्चित तौर पर काबिलेतारीफ है। नीतीश कुमार बिहार के लोगों को महामारी से बचाने को लिए स्वयं विडियो कांफ्रेंसिंग और अन्य माध्यमों से लगातार मोनिटरिंग कर रहे हैं। उक्त बातें जनता दल यू के कला एवं सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष सत्येन्द्र कुमार संगीत ने कही।

उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी के कारण लॉकडाउन में राज्य की जनता का हर तरह से ख्याल रखने के लिए हमारे राज्य के मुख्यमंत्री और हमारी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार तन-मन और धन से बिहार के लोगों की सुरक्षा के प्रति कटिबद्ध हैं।

श्री संगीत ने जनता दल यू कला एवं सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के सभी जिला अध्यक्षों को जनता की सेवा में लगे रहने का दिशा निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि प्रकोष्ठों के अध्यक्ष पार्टी के मुख्य जिला अध्यक्ष से समन्वय स्थापित करें। पार्टी के जिलाध्यक्ष और अन्य पदाधिकारियों से मिलकर इस बुरे समय में आम जनता के साथ खड़े रहें।

इधर संगठन में विस्तार को लेकर जनता दल यू कला एवं सांस्कृतिक प्रकोष्ठ पटना महानगर के अध्यक्ष उदय कुमार ने पार्टी के जदयू पटना महानगर अध्यक्ष अमर सिन्हा से मुलाकात की। इस मुलाकात में संगठन के विस्तार पर चर्चा की गयी।

जनता दल यू कला एवं सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के बिहार के उपाध्यक्ष अमर कुमार सिन्हा ने बताया कि जल्द हीं जिला स्तर पर कमिटी का गठन कर लिया जायेगा। आज पटना जिला के लिए प्रकोष्ठ के अध्यक्ष और पार्टी के जिलाध्यक्ष के बीच कई मुद्दों पर चर्चा हुई है।

Related posts

Leave a Comment