अररिया के निवासी नितेश शरण भाजपा समर्थक मंच कर्नाटक के प्रदेश के अध्यक्ष मनोनीत किए गए

भाजपा समर्थक मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष पुरुषोत्तम नारायण श्रीवास्तव ने, राष्ट्रीय महासचिव संजय पाठक की सिफारिश पर तेज़तर्रार युवा व कर्मठ नितेश शरण पुत्र वीरेंद्र नाथ शरण, को कर्नाटक प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किया है।

नितेश शरण अपने मनोनयन के लिए भाजपा समर्थक मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष पुरुषोत्तम नारायण श्रीवास्तव, राष्ट्रीय महामंत्री संजय पाठक, भाजपा समर्थक मंच किसान मोर्चा अध्यक्ष देवेंद्र सिंह चौहान, आनंद सिन्हा ग्लोबल उपाध्यक्ष जीकेसी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि देश के उत्थान और और राष्ट्रवाद को मजबूती प्रदान के लिए पूरी मेहनत ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा के साथ अपने दायित्वों का निर्वाहन करूंगा।

बिहार प्रदेश के अररिया के मूल निवासी नितेश शरण अपने कॉलेज के दिनों से ही अपने सामाजिक जीवन में सक्रिय हैं और पहली बार उन्हें महाविद्यालय (दिल्ली यूनिवर्सिटी ) से प्लस पॉलिटिक्स छात्र संघ अध्यक्ष चुना गया था। पढाई पूरी करने के बाद अपनी व्यवसाइक जिंदगी आगे बढ़ाने वे कर्नाटक राज्य के बैंगलोर शहर चले आये ।

एक सामाजिक कार्यकर्ता के रूप नितेश हमेशा आगे रहे है और जरूरतमंदों की मदद के लिए वे कभी पीछे नहीं रहे हैं। नितेश का मानना है कि कर्नाटक प्रदेश ना सिर्फ सामाजिक कार्यकर्ताओं को मंच प्रदान करता है बल्कि उन्हें आगे बढ़ाने की हर एक सीढ़ी मुहैया कराता ह। आज यही कारण है कि नितेश को भाजपा समर्थक मंच के कर्नाटक प्रदेश के अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया है जो ना सिर्फ उनके लिए गर्व की बात है बल्कि पूरे समज को उन्होंने गर्वान्वित कर दिया है।

वैसे वर्तमान काल में नितेश, अखिल भारत हिंदू महासभा, कर्नाटक के उपाध्यक्ष हैं। साथ ही वह ग्लोबल कायस्थ सम्मेलन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष और दक्षिण भारत सह-प्रभारी भी हैं।

नितेश शरण को भाजपा समर्थक मंच के कर्नाटक प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किये जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनायें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *