निर्माण लेबर यूनियन पटना जिला के श्रमिको ने किया नियोजन भवन का घेराव, बिहार इंटक के तत्वावधान में हुआ प्रदर्शन

31 मई 2022 पटना। बिहार इंटक के तत्वावधान में निर्माण लेबर यूनियन पटना जिला के श्रमिको का प्रदर्शन बिहार इंटक के महामंत्री अखिलेश पांडे, नंदन मंडल, प्रभात सिन्हा और सचिव सह प्रवक्ता के के काश्यप के नेतृत्व में गार्डिनर अस्पताल तारा मंडल से निकल कर नियोजन भवन का घेराव किया।

निर्माण श्रमिको की आठ सूत्री मांगों को आलोक कुमार सचिव श्रमिक कल्याण समिति बिहार सरकार को ज्ञापन सोपा गया। प्रदर्शन में मुख्य रूप से महिलाओ की भागीदारी थी जिसमें संगीता गुप्ता, सरिता देवी मंजू देवी, सहित सैकड़ों पटना जिला की महिलाए और पुरुष श्रमिक थे।

सचिव श्रमिक कल्याण समिति बिहार सरकार ने शिष्टमंडल को आश्वस्त किया की जल्द ही सरकार आपकी न्यायोचित मांगो पर करवाई करेगी।

उक्त आशय की जानकारी सचिव सह प्रवक्ता बिहार इंटक के के काश्यप ने दी।

काश्यप ने कहा की एक आपात बैठक में भाग लेने के कारण उक्त प्रदर्शन में इंटक के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह बिहार इंटक के अध्यक्ष चंद्रप्रकाश सिंह प्रदर्शन में भाग न ले पाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *