सरकारी हमारी मांगों पर पहल नहीं करेगी, तो होगा आंदोलन। नीलम

बिहार पत्रिका/पारस नाथ पटना
पटना। बिहार राज्य ग्राम कचहरी सचिव संघ की बैठक शहीद वीर कुंवर सिंह पार्क में आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्ष संघ के रोहतास अध्यक्ष अभय कुमार ने की। सभा का संचालन प्रितम झा ने की। बैठक में सर्वसम्मति से कमिटी का गठन किया।

विज्ञापन

जिसमें नीलम सिंह को प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया। वहीं, प्रशांत कुमार को कोषाध्यक्ष, मनोज कुमार को प्रधान महासचिव, अभय कुमार सिंह को संयोजक, अनिल पासवान, कमल किशोर राज, अनुपम कुमारी, प्रफुल्ल कुमार सिंह, हरेंद्र कुमार, राजेश कुमार सिंह, अमन बाबा को उपाध्यक्ष एवं विजय कुमार को मीडिया प्रभारी बनाया गया। साथ ही मार्ग दर्शक सदस्य के तौर पर शंकर ठाकुर को रख गया है। इस द्वौरान ग्राम कचहरी सचिवों के सेवा 60 वर्ष करने, मानदेय वृद्वि करने संबंधी अन्य समस्याओं को सरकार के समक्ष रखने की बात की गई है। प्रदेश अध्यक्ष नीलम सिंह ने कहा कि ग्राम कचहरी सचिव की नियुक्ति हुई, उसके बाद और संविदा कर्मियों की नियुक्ति हुई है। जिसका मानदेय 10 हजार, 20 हजार हो गया है। लेकिन, हमलोगों अभी तक छह हजार पर ही हैं। उन्होंने कहा कि पंचायतों में उसी कार्य में अन्य संविदा कर्मियों को 10 से 20 हजार रूपया दिया जा रहा है। लेकिन हमलोगों को अभी तक छह हजार रूपया ही दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अगर सरकार हमारी मांगों को पुरी नहीं करेगी तो हमलोग उग्र आंदोलन करेंगे।

Related posts

Leave a Comment