अगले लोकसभा चुनाव में बिहार में एन डी ए का होगा सूपड़ा साफ़- राजीव रंजन

10 अक्तूबर 2022 पटना।
जदयू के राष्ट्रीय सचिव राजीव रंजन प्रसाद ने शास्त्री नगर, पटना में आयोजित जदयू सदस्यता अभियान के दौरान नए सदस्यों का स्वागत करते हुए कहा कि 9 अगस्त 2022 को बिहार में महागठबंधन की सरकार बनने के साथ देश का राजनीतिक परिदृश्य तेज़ी से बदलने लगा है। पूरे देश में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के विपक्षी एकता अभियान को अभूतपूर्व समर्थन मिलने लगा है। स्पष्ट है कि इस मुहिम का प्रभाव बिहार में भी आगामी लोकसभा चुनाव में पड़ना तय है। बिहार जहां एनडीए के पास 39 सीटें थीं, वहाँ उनका सूपड़ा साफ़ होना निश्चित है।

श्री प्रसाद ने कहा कि 2015 के बिहार विधानसभा चुनाव में बीजेपी की किस कदर दुर्गति हुई थी, उसका स्मरण भाजपा के बड़बोले नेताओं को अवश्य होना चाहिए।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से राज्य सरकार की उपलब्धियों को जन जन तक पहुँचाने का आह्वान किया।

इस अवसर पर ई राजेंद्र यादव, नागेंद्र कुमार, मालती सिंह, एजाज़ अहमद, डॉक्टर सुनिता बिंद, कंचनमाला चौधरी, अरुण कुमारसिंह, नौशाद खान, नागेंद्र गिरि, ख़ुशबू कुमारी, कंचनमाला चौधरी, माधुरी पटेल, अरुण कुमार सिंह, वंदना सिन्हा, प्रसून श्रीवास्तव आदि उपस्थित थे।

Related posts

Leave a Comment