नगर आयुक्त व कार्यपालक पदाधिकारी ले रहे सफाई का जायजा, 4 सफाईकर्मियों से शो कॉज

पटना। शहर को स्वच्छ बनाने के लिए हड़ताल के दौरान भी सुचारू रूप से सफ ाई व्यवस्था की जा रही है। कुशल रणनीति के तहत टीम वर्क के रूप में पटना नगर निगम काम कर रही है।

पटना नगर निगम के प्रत्येक अंचल से अलग अलग टीम द्वारा युद्ध स्तर पर पूरे शहर को स्वच्छ किया जा रहा है। यार्ड से सभी गाडिय़ों को निकाला गया है। प्रत्येक अंचल में पदाधिकारियों द्वारा स्वयं रात्रि में निरीक्षण कर सफ ाई कार्य का जायजा लिया जा रहा है। नगर आयुक्त द्वारा स्वयं सफ ाई कार्य का जायजा लिया गया। रात्रि सफाई के दौरान शहर के प्रमुख सड़क, बाजार एवं अन्य सार्वजनिक स्थानों से कूड़ा उठाव किया गया। इसके साथ ही मशीनों द्वारा सड़को की धुलाई कर शहर को स्वच्छ बनाया गया।

पटना नगर निगम की गाडिय़ां बुधवार की सुबह भी निकली। डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन के साथ ही चौक चौराहा पर से भी कूड़ा उठाव किया गया। इसके साथ ही सफ ाई इंस्पेक्टर के साथ नगर आयुक्त ने मुख्यालय में भी सफ ाई की जानकारी ली। रात्रि में अनुपस्थित रहने वालों पर कार्रवाई भी की गई। सफ ाई कार्य में अवरोध करने एवं मजदूरों की हाजिरी नहीं बनाने की शिकायत सामने आने पर बांकीपुर अंचल के चार कर्मियों पर शो कॉज नोटिस जारी किया गया है।

नगर आयुक्त द्वारा सभी कर्मियों को स्पष्ट निर्देश दिया गया है कि बरसात के दौरान सफ ाई कार्य सर्वप्रथम करना है इसमें बाधा पहुंचाने पर कर्मियों को बख्शा नहीं जाएगा।

Related posts

Leave a Comment