आज मुंगेर पुलिस लाइन में पुलिस बनाम पब्लिक के बीच क्रिकेट मैच का किया गया आयोजन

आज मुंगेर पुलिस लाइन पुलिस 11 बनाम मशरूक 11 के बीच क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया। पुलिस क्रिकेट की टीम की ओर से बल्लेबाजी करते हुए कप्तान जमालपुर थाना अध्यक्ष रंजन ने बेहतरीन पारी की शुरुआत की। और पूरी टीम 70 रन बनाकर आउट हो गए। वही मशरूक 11 के टीम शुरुआती दौर में ही लड़खड़ा गई। जिसमें अकील अहमद 12 रन, हारिस जफर 5 रन, फुजैल अहमद 17 रन, मशरूक 7 रन, बना कुल योग 43 पर पहुंचकर ऑल आउट हो गए।

मैच में सबसे रोमांचक 7 साल का हारिस जफर मैदान में काफी चर्चित रहे. जानदार शानदार बच्चों के दिल की धड़कन हारिस ने जमकर बल्लेबाजी की, उन्होंने नाबाद 5 रन बनाया।