अतिक्रमण उन्मूलन के तहत चलाया गया मल्टी एजेंसी विशेष अभियान

पटना। प्रमंडलीय आयुक्त कुमार रवि के निदेश पर पटना शहरी क्षेत्र में अतिक्रमण उन्मूलन एवं यातायात व्यवस्था के सुदृढीकरण के उद्देश्य से पटना नगर निगम क्षेत्रान्तर्गत मल्टी एजेंसी विशेष अभियान चलाया गया। डीएम डा चन्द्रशेखर सिंह तथा एसएसपी मानवजीत सिंह ढिल्लो द्वारा दंडाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है।

वर्तमान में पटना नगर निगम के नूतन राजधानी अंचल एवं पाटलिपुत्रा अंचल क्षेत्रान्तर्गत अतिक्रमण उन्मूलन कार्य के लिए 14,15,17 एवं 18को दो टीम कार्यरत रहेगा। पटना नगर निगम से नगर प्रबंधकों, मुख्य सफ ाई निरीक्षकों, कर्मियों एवं वीडियोग्राफर को लगाया गया है। परिवहन विभाग, पथ निर्माण विभाग, विद्युत, बिहार राज्य पथ विकास निगम लि, बिहार राज्य पुल निर्माण निगम लि एवं यातायात पुलिस द्वारा भी पदाधिकारियों एवं कर्मियों को तैनात किया गया है।

डीएम डॉ सिंह द्वारा पटना शहरी क्षेत्र में अतिक्रमण उन्मूलन एवं यातायात व्यवस्था के सुदृढ़ीकरण के लिए विशेष अभियान के लिए दो टीम का गठन किया गया है। दस दंडाधिकारी, आठ पुलिस पदाधिकारी सहित पुलिस बल एवं लाठी बल को प्रतिनियुक्त किया गया है। पटना जंक्शन एवं उसके आसपास के क्षेत्र में बृज किशोर पाण्डेय भूमि सुधार उप समाहर्ता पटना सदर तथा बोरिंग रोड, बोरिंग कैनाल रोड एवं नजदीक के क्षेत्र में ब्रज किशोर लाल वरीय उप समाहर्ताए पटना के नेतृत्व में टीम क्रियाशील है।

डीएम डा चन्द्रशेखर सिंह द्वारा अतिक्रमण उन्मूलन विशेष अभियान के अनुश्रवण हेतु चार सदस्यीय मॉनिटरिंग सेल का गठन किया गया है। दोनों टीम द्वारा 8 बजे पूर्वा से अतिक्रमण हटाओं अभियान प्रारंभ किया गया। यह 2 बजे तक जारी रहा। पाटलिपुत्रा अंचल में अतिक्रमण उन्मूलन अभियान में हड़ताली मोड़ से बुद्धा कॉलोनी मोड़ तक दस ठेला, तीन लोहा काउण्टर, एक मुर्गा जाली, एक टीपर बालू एवं तीन झोपड़ी का दुकान तोड़ा गया एवं सैतीस हजार रूपये की वसूली की गई। पन्द्रह अवैध होर्डिंग, बैनर, पोस्टर को हटाया गया। नूतन राजधानी अंचल में बुद्धा स्मृति पार्क से जीपीओ दोनों तरफ  तक अतिक्रमण उन्मूलन अभियान में दस ठेला, बीस लोहा का जाली एवं अन्य सामग्री जप्त किया गया।

डीएम डॉ सिंह ने गठित टीम में प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों को निदेश दिया कि जिन स्थलों पर पूर्व में अतिक्रमण उन्मूलन का कार्य किया जा चुका है उन स्थलों पर पुन: अतिक्रमण न हो एवं सामान जब्ती करने हेतु उक्त मल्टी एजेंसी टीम ही फ ॉलोअप टीम के रूप में कार्य करना सुनिश्चित करेगी।अनुमंडल पदाधिकारी पटना सदर तथा संबंधित पुलिस उपाधीक्षक  अतिक्रमण उन्मूलन एवं यातायात व्यवस्था सुचारू करने के कार्य के अवसर पर अपने अपने क्षेत्रान्तर्गत विधि व्यवस्था संधारण के सम्पूर्ण प्रभार में हैं तथा कार्यक्रम के दौरान भ्रमणशील रहकर सतत् निगरानी रखेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *