मुख्यमंत्री ने चर्चित फिल्म अभिनेता सुशान्त सिंह राजपूत और जदयू नेता शंकर सिंह के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने चर्चित फिल्म अभिनेता सुशान्त सिंह राजपूत के निधन पर गहरा शोक एवं दुख व्यक्त करते हुये कहा कि उनके असमय निधन से फिल्म जगत को अपूरणीय क्षति हुयी है।

मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा कि सुशान्त सिंह राजपूत बिहार के रहने वाले थे और उन्होंने अपने अभिनय की बदौलत फिल्म जगत में बड़ी पहचान बनायी थी। वे दर्षकों के बीच अत्यंत लोकप्रिय थे। उनका निधन हृ्रदयविदारक घटना है। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दें।

मुख्यमंत्री ने स्व0 सुशान्त सिंह राजपूत की आत्मा की चिर शान्ति तथा उनके परिजनों एवं प्रशंसकों को दुःख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।

दुसरी ओर जदयू के वरीय नेता शंकर सिंह के निधन पर भी सीएम नीतीश कुमार ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है।

जदयू के वरीय नेता एवं बेगूसराय जिला जदयू कार्यकारिणी के सदस्य शंकर सिंह के निधन अपने शोक संदेश में कहा कि शंकर सिंह कर्मठ एवं दल के प्रति समर्पित नेता थे। उनके निधन से पार्टी ने अपना एक सच्चा कार्यकर्ता खो दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *