मोर्चा द्वारा कार्यपालक पदाधिकारी को 72 घंटे का अल्टीमेटम 

जमालपुर बचाओ संघर्ष मोर्चा की बैठक आज दिनांक 2 अगस्त 2019 को छ नंबर गेट के समीप कांग्रेस सेवा दल के जिला अध्यक्ष ब्रह्मदेव चौरसिया की अध्यक्षता में संपन्न हुई .

हर घर जल नल योजना के कार्यो में तेजी :  मुरारी प्रसाद 

अपने अध्यक्षीय भाषण में ब्रह्मदेव चौरसिया ने कहा कि जमालपुर नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी 72 घंटे के अंदर टाउन वेंडर कमिटी TVC की आम बैठक बुलाए तथा जमालपुर नगर परिषद क्षेत्र में घोषित किए गए सभी वेंडर जोनों में फुटकर विक्रेताओं को जगह आवंटित करें या वैकल्पिक व्यवस्था करें .

कार्यक्रम का संचालन कांग्रेस नगर अध्यक्ष साईं शंकर ने किया . कम्युनिस्ट नेता मुरारी प्रसाद ने कहा कि नगर परिषद क्षेत्र में लगाए गए पियाऊ एवं हैंडपंप जो इस भीषण गर्मी में भी बंद पड़े हैं,  इसे अति शीघ्र ठीक करवाया जाए .

हर घर जल नल योजना के कार्यो में तेजी लाया जाए .  राजद नेता बम बम यादव ने मोर्चा के सदस्यों को शपथ दिलाते हुए कहा की अगर कार्यपालक पदाधिकारी अतिशीघ्र फुटकर विक्रेताओं के लिए वैकल्पिक व्यवस्था नहीं करती है, तो आम जनता अपने अधिकार के लिए सड़कों पर उतरेगी .

बैठक में कांग्रेस उपाध्यक्ष मोहम्मद वसीम अकरम, अमलेश यादव, कांग्रेस महासचिव आकर्षण चौरसिया, विवेक सिंह, राजद युवा नगर अध्यक्ष सुभाष वर्मा, संदीप प्रेम, छोटू पासवान , फंटूश यादव , सुनील कुमार एवं मोहम्मद शोएब उपस्थित थे .

                                                                                 विज्ञापन 

 

Related posts

Leave a Comment