सभे मन के जोहार… फिर आ गईल बानी जा तोरा मनोज तिवारी:-मनोज तिवारी

रवि कुमार गुप्ता की रिपोर्ट:-लातेहारबरवाडीह/लातेहार:-बरवाडीह के हाई स्कूल के मैदान में भाजपा द्वारा एक जनसभा का आयोजन किया गया था।जिसमें भोजपुरी फ़िल्म एवं संगीत सम्राट सह दिल्ली भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं दिल्ली के सांसद मनोज तिवारी ने शिरकत की।

बताते चले कि मनिका विधानसभा से भाजपा के उम्मीदवार रघुपाल सिंह के पक्ष मैं भाजपा के स्टार प्रचारक मनोज तिवारी जनसभा को संबोधित किया।
इससे पहले हजारों लोग मनोज तिवारी का इंतजार कर रहे थे।
आते ही दिल्ली सांसद अपने चिर-परिचित अंदाज में लोंगो से मुक़ातिफ हुये।बरवाडीह के उपस्थित जनसमूह ने भी दिल खोल कर अपने चहिते कलाकार सह दिल्ली के सांसद मनोज तिवारी का स्वागत किया।

मनोज तिवारी के मंचासीन होने पर भाजपा मंडल अध्यक्ष ईश्वरी सिंह ने माला पहना कर,उनका विधिवत स्वागत बरवाडीह भाजपा की ओर से किया।वही मोके पर जिलाध्यक्ष अमित नाथ शाहदेव,जिला महामंत्री जयवर्धन सिंह,जिला बिस सूत्री अध्यक्ष राजधनी यादव,जिला युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष ध्रुव पांडेय,चतरा नमो एप्प संयोजक दिलीप यदुवंशी, प्रखंड विस् सूत्री अध्यक्ष इकबाल सिंह, वरिष्ट भाजपाई विनय सिंह,युवा मोर्चा मण्डल अध्यक्ष दीपक तिवारी,मुन्ना गुप्ता, अजय सोनी,विधायक प्रतिनिधि प्रदीप सिंह, अशोक प्रसाद समेत काफ़ी सँख्या मैं लोग मौजूद रहे।

Related posts

Leave a Comment