पटना। मनरेगा मजदूर विकास संगठन अपनी 9 सूञी मांगो के समर्थन में महात्मा गांधी की कर्मभूमि चंपारण से चल रहे पदयात्रा शनिवार को पटना पहुंचे।

पटना। मनरेगा मजदूर विकास संगठन अपनी 9 सूञी मांगो के समर्थन में महात्मा गांधी की कर्मभूमि चंपारण से चल रहे पदयात्रा शनिवार को पटना पहुंचे।

इस दौरान हड़ताली मोड़ के पास पुलिस ने बलपूर्वक रोका। साथ ही पदयात्रा कर रहे लोगों पर लाठीचार्ज चार्ज कर दिया। इसमें कई लोग जख्मी भी हुए। पदयात्रा का नेतृत्व मनरेगा मजदूर विकास संगठन के संस्थापक सह अध्यक्ष सुगंध कुमार कर रहे थे। पुलिस ने सुगंध कुमार के अलावे कई लोगों को हिरासत में ले लिया।

पदयात्रा कर रहे लोगों ने पुलिस पर आरोप लगाया कि मार पीट करने के अलावा पुलिस ने महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार किया। पदयात्रा में काफ़ी संख्या में लोग मौजूद थे। इधर, संगठन के संस्थापक सह अध्यक्ष सुगंध कुमार ने कहा कि हम पुलिस पर एफआईआर करेंगे । उन्होंने कहा कि पदयात्रा में पुलिस के द्वारा जेन्स पुलिस ने महिलाओं को ठेला गया।हमें भी ठेला गया जिसमें छाती में चोट आई हैं।

उन्होंने कहा कि 26 अगस्त से मनरेगा मजदूर विकास संगठन के 51 लोग 254 किलोमीटर की दूरी तय करने के उपरांत यहां आए हैं। जो शांतिपूर्वक ढ़ंग से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को मांग से संबंधित पञ देते। लेकिन हमें रोका जा रहा है। पदयात्रा को लेकर सीएम को पहले सूचना दिया गया था। सुगंध कुमार ने सरकार पर दोहरा रवैया अपनाने का आरोप लगाया। श्री कुमार ने कहा कि हमारी सभी मांग मजदूरों के हितकर हैं।

खेती हित में मनरेगा मजदूरों को किसानों के साथ जोडो। वर्ष में 250 दिन का काम दो। मजदूरी 177 से बढ़ाकर 350 रुपया करो एवं सब्सीडी किसानों के खाते में जमा करो आदि मांग शामिल है।

Related posts

Leave a Comment