मिस्टर-मिस और मिसेज पटना 2019 ऑडिशन संपन्न , मॉडलस ने बिखेर रैंप पर जलवे

मिस्टर-मिस और मिसेज पटना 2019 ऑडिशन संपन्न , मॉडलस ने बिखेर रैंप पर जलवे

पटना। इवेंट के क्षेत्र में अग्रणी रेड रत्ती की ओर से आयोजित मिस्टर-मिस और  मिसेज पटना 2019 सीजन 05 का ऑडिशन शुक्रवार को संपन्न हो गया।

मिस्टर-मिस और मिसेज पटना 2019 सीजन 05 का ऑडिशन  वेस्टा डांस एंड फिटनेस वर्ल्ड में कराया गया। शो का आयोजन रेड रत्ती के डायरेक्टर मास्टर उज्जवल और संजीव रंजन संयुक्त रूप से कर रहे हैं। शो  को जेनिथ कामर्स एकादमी के निदेशक सुनील कुमार सिंह कार्यक्रम को सफ़ल बनाने मे लगे रहे हैं।इस अवसर पर बतौर जज आइग्लैम की डायरेक्टर देवजानी मित्रा ,रूबरू मिसेज इंडिया  की सेकेंड रनर अप नाजिया मजीद हसन ,फैशन कोरियोग्राफर कुमार शानू , मिस  पटना 2017 सपना गोयल और डांस कोरियोग्राफर विष्णु प्रसाद मौजूद थे।आडिशन में करीब  100 प्रतिभागियो ने हिस्सा लिया।

मास्टर उज्जवल ने बताया कि बड़े स्तर के मॉडलिंग हंट  शो मुंबई कोलकाता या फिर दिल्ली में किये जाते हैं। बिहार में बड़े स्तर के मॉडल
हंट शो का आयोजन नही किया जाता है। बिहार के उभरते मॉडलों  को प्रोत्साहित करने और उन्हें वैश्विक मंच देने के उद्देश्य से मिस्टर..मिस और मिसेज पटना आयोजन किया गया है। शो का आडिशन अब हाजीपुर, भागलपुर ,मुजफ्फरपुर
गया , मुंगेर , दरभंगा ,आरा ,बक्सर और सहरसा समेत बिहार के कई  शहरोंमें भी कराया जायेगा।
सुनील कुमार सिंह ने कहा कि बिहार के युवा फैशन के  प्रति काफी जागरूक हैं। 17-18 साल के युवाओं को भी इस मंच पर उनकी प्रतिभा देखकर अच्छा लगता  है कि अब यहां इस तरह की प्रतियोगिता आयोजित होने से  उन्हें अपनी हुनर में निखार लाने का मौका मिलता है।मिस्टर मिस एंड मिसेज पटना का जैसे बड़े शो में पूरे बिहार के युवा युवती प्रतिभागी बन रहे है। यह
सुअवसर वैसे युवाओं एवं कंटस्टेंट के साथ साथ इस क्षेत्र में प्रयास कर रहे वैसे मॉडल के लिए भी एक मौका है जो आगे बढ़ना चाहते हैं और मॉडलिंग की दुनिया में अपनी पहचान बनाना चाहते हैं।

संजीव रंजन ने बताया कि शो के फिनाले में हर वर्ग में 30 मॉडलो को चयनित किया जायेगा और उन्हें सम्मानित किया जायेगा। चयनि प्रतिभागियोंका  कैलेंडर शूट भी कराया जायेगा।
आइग्लैम की डायरेक्टर देवजानी मित्रा ने कहा कि ऑडिशन में  लोगों का व्यापक समर्थन मिला। बिहार में प्रतिभाओं की कमी नही है। जरूरत उन्हें बेहतर मंच देने की है। मास्टर उज्जवल ने इस दिशा में सार्थक पहल की है  और मै तहे दिल से उनका आभार जताना चाहूंगी। शो के  दौरान प्रतिभगियों में गजब का उत्साह रहा । मुझे इस बात की बेहद खुशी है कि यहां  के लोग कुछ अच्छा करना चाहते हैं।बिहार के लोगो कला की बेहद समझ है।
जरूरत सिर्फ उन्हे निखारने की है। एसे बेहतरीन शो के साथ जुड़कर काफीअच्छा लगा।
रूबरू मिसेज इंडिया सेकेंड रनर अप नाजिया मजीद हसन  ने बताया कि बिहार की बेटी होने के नाते इस तरह के बड़े शो से जुड़कर गौरान्वित महसूस कर रही हूँ।  बिहार एक ऐसा प्रदेश रहा है।जहाँ प्रतिभायें हर  घर में जन्म लेती हैं। बिहारियों से ज्ञान-विज्ञान का कोई भी क्षेत्र अछुता नहीं रहाहै। ना केवल प्राचीन काल में,बल्कि आज भी बिहार निर्विवाद रूप से देश कोसबसे ज़्यादा आई आई टी इंजिनियर, आईएएस, डॉक्टर्स देता रहा है.फिल्म मॉडलिंग और साहित्य में भी बिहार की धाक रही है.मिस्टर-मिस और मिसेज  पटना का आयोजन कर मास्टर उज्जवल और संजीव रंजन ने शानदार पहल की है। मै तहे दिल से उनका आभार जताना चाहूंगी। एसे बेहतरीन शो के साथ जुड़कर काफी अच्छा लगा।

Related posts

Leave a Comment