बाढ़ पीड़ितों से मिलें पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी

IMG-20160831-WA0000बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री सह भाजपा नेता सुशील कुमार मोदी खगडिया के मानसी, गोगरी प्रखंड के रामपुर एवं परवत्ता प्रखंड के कवेला पंचायत अन्तर्गत डुमरिया खूर्द पहुंचकर बाढ़ पीड़ितों से मिलें। बाढ़ पीड़ितों ने उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी को सरकार द्वारा राहत शिविर में चलाए जा रहे भोजन की जानकारी प्राप्त करवाया। उन्होंने बाढ़ पीड़ितों को सरकार की ओर से मिलने वाली राहत सामग्री की जानकारी से अवगत कराया। उन्होंने बाढ़ पीड़ितों से कहा कि इस प्राकृति आपदा में मदद के लिए हमलोग आपके साथ है।

वहीं इस मौके पर बिहार विधान पार्षद रजनीश कुमार, खगडिया के भाजपा जिला अध्यक्ष अर्जुन शर्मा, रामानुज चौधरी, विधान परिषद के प्रतिनिधि अरुण कुमार शर्मा उर्फ लड्डू शर्मा,विपीन निषाद, कुंदन कुमार, सुधांशु कुमार, बिक्की कुमार, जितेन्द्र कुमार आदि दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

साभार- कोशी एक्सप्रेस

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *