रिवर्स वेंडिंग मशीन का महापौर ने किया शुभारंभ

पटना।  पटना नगर निगम द्वारा प्लास्टिक के रीसाइक्लिंग के लिए शहर में दो जगहों बोरिंग रोड चौराहा एवं मौर्यालोक परिसर  पर रिवर्स वेंडिंग मशीन लगाया गया है। महापौर सीता साहू द्वारा मशीन का उद्घाटन किया गया। पटना नगर निगम  एवं एचडीएफ सी बैंक एवं सीईई परियोजना के तहत पहली बार ये व्यवस्था की गई है। मशीन में एक तरफ  जहां प्लास्टिक के पानी के बोतल, कोल्ड ड्रिंक एवं जूस के बोतल को क्रश किया जाएगा।

वहीं दूसरी तरफ  चिप्स, बिस्किट के प्लास्टिक के व्यापार भी इसमें क्रश हो सकेंगे। मशीन में दोनों तरह के प्लास्टिक लिए अलग अलग व्यवस्था की गई है। दोनों कक्षों में अलग अलग सामग्री की रिसाइकिलिंग की जाएगी। महापौर ने शुभारंभ करते हुए कहा कि यह एक बेहतरीन पहल है आमजन इसमें अधिक से अधिक भागीदारी दें।  इन दोनों जगहों पर स्थिति बेहतर परिणाम रहने के बाद इसे बाद शहर के अन्य जगहों पर भी इस मशीन को लगाया जाएगा।

पहले फेज में बोरिंग रोड चौराहा एवं मौर्यलोक परिसर में मशीन का लगाया गया है। पटना वासियों द्वारा इन मशीनों में ना सिर्फ  बोतल स्वीकार किया जाएगा बल्कि बदले में उन्हें कई तरह के डिस्काउंट कूपन भी तुरंत उपलब्ध कराए जाएंगे। रिवर्स वेंडिंग मशीन एक बार में 3000 बोतल क्रश कर रिसाईकिल कर सकती है। रिसाईकिलिंग के बाद इन हाई प्लास्टिक मेटेरियल को सेल किया जाएगा।

Related posts

Leave a Comment