प्रोफ़ेसर और शिष्या की प्रेम कहानी – ‘‘प्यार दिवाना हीं नहीं अन्धा भी होता है ?’’

‘‘प्यार दिवाना होता है’’ हाँ बिलकुल होता है पर ‘‘प्यार अन्धा भी होता है।’’ प्यार और मुहब्बत के किस्से वैसे तो अनगिनत हैं, पर कुछ किस्से चर्चित और उदाहरण हो जातें हैं। वैसा हीं एक किस्सा है प्रोफेसर मटुकनाथ और जूली का

पटना के लवगुरू प्रोफेसर मटुकनाथ साल 2006 में चर्चित चेहरों में एक थें। वे पटना विश्वविद्यालय के प्रोफेसर थें। मटुकनाथ साल 2006 में खुद से 30 साल छोटी अपनी छात्रा जूली के साथ प्रेम संबंध को लेकर पूरे देश में चर्चा में आए थे। जूली और प्रोफेसर मटुकनाथ 2007 से 2014 तक लिव इन रिलेशनशिप में भी रहें। साल 2007 के बाद जुली अचानक गायब हो गयीं

जूली और मटुकनाथ की पहली मुलाकात साल 2004 में हुई थी। मटुकनाथ पटना के बीएन कॉलेज में पढ़ाते थे और जूली उनकी छात्रा थी। मटुकनाथ ने अपनी शिष्या से हुए अंधे प्रेम के कारण अपने बसे-बसाए परिवार का साथ छोड़ दिया था। बताते चलें कि प्रोफेसर साहब का यह कोई पहला या दुसरा प्यार नहीं था। इसके पहले भी उन्हें एक और छात्रा तथा एक महिला से प्यार हुआ था।

जुली प्रोफेसर मटुकनाथ के घर पर भी आने-जाने लगी थी जिसका उनकी पत्नी और बेटे ने विरोध भी किया। उधर जूली के परिवार वालों ने भी उससे रिश्ते तोड़ लिए थे। इस प्रेम संबंध का काफी विरोध हुआ था। यहां तक कि कुछ लोगों ने मटुकनाथ के मुंह पर कालिख तक पोत दिए थे। विवाद बढ़ने पर विश्वविद्यालय ने मटुकनाथ को निलंबित कर दिया था। इस घटना के बाद मटुकनाथ ‘लवगुरु’ नाम से चर्चित हो गए थे।

साल 2007 के बाद गायब हुई जुली की चर्चा 2020 के लव सीजन के पहले फिर से आ गयी। जूली की सहेली भोजपुरी गायिका देवी ने दावा किया है कि जूली वेस्टइण्डीज के त्रिनिदाद में हैं और काफी बीमार हैं। उन्होंने यह भी कहा कि लवगुरु मटुकनाथ जूली की मदद करने से कन्नी काट रहे हैं। देवी अब केंद्र और बिहार सरकार से जूली को भारत लाकर इलाज कराने की गुहार लगा रही हैं।

देवी ने बताया कि जूली ने उनसे छह महीने पहले मदद मांगी थी। इस दौरान उन्होंने कई लोगों से मदद मांगी, लेकिन जब कहीं कुछ नहीं हुआ, तब जाकर आज यह सच्चाई सामने ला रही हैं। देवी ने बताया, ‘मैंने जब जूली से संपर्क साधा तो उसने अपनी तस्वीर भेजकर मुझे अपनी हालत से वाकिफ कराया और भारत लाकर इलाज कराने की गुहार लगाई।’

इसके बाद देवी ने प्रफेसर मटुकनाथ पर सवाल उठाते हुए कहा, ‘जिस व्यक्ति ने समाज से लड़कर, समाज के सामने खुलेआम प्यार किया और आज जब उसे इसकी जरूरत है तो कोई कैसे कह सकता है कि उसके पास पैसे नहीं हैं। मटुकनाथ ने जूली को भारत लाने से इनकार कर दिया और कहा, मेरे पास इतने पैसे नहीं हैं।’

देवी का कहना है कि वह अब अपनी सहेली जूली को हर हाल में भारत लाएंगी और उसका इलाज करवाएंगी। देवी ने जूली की मदद के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को भी पत्र लिखा है और विदेश मंत्रालय से भी गुहार लगाई है। उन्होंने मटुकनाथ के प्रेम को झूठा और ढोंग करार देते हुए कहा कि जिस लड़की ने प्रेम के खातिर सबकुछ त्याग दिया, आज इस हालत में मटुकनाथ ने उसका साथ छोड़ दिया है। पत्र में देवी ने लिखा है कि ‘जूली मानसिक और शारीरिक रूप से बीमार है।’

वहीं इस बात के सामने आने के बाद लवगुरु मटुकनाथ ने फेसबुक पोस्ट कर अलग सफाई दी है। मटुकनाथ ने पोस्ट में लिखा कि अफवाहों से बचें…भोजपुरी गायिका देवी जी ने जूली की एक साल पहले की तस्वीर जारी कर यह अफवाह फैलायी है कि वह मरणासन्न है। एक साल पहले उसकी स्थिति नाजुक हुई थी। उससे वह उबर चुकी है। लेकिन पूरी तरह स्वस्थ होने में कुछ और समय लग सकता है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *