मनेर – अखिलेश कुमार सिंह पुनः बने प्रखंड अध्यक्ष, चुनाव निर्वाचन पदाधिकारी चन्द्रकांत मिश्रा ने की घोषणा

संगठन विस्तार के क्रम में जदयू मनेर प्रखंड अपना अध्यक्ष चुन लिया है।

चुनाव निर्वाचन पदाधिकारी चन्द्रकांत मिश्रा तथा प्रखंड पर्यवेक्षक सुरेश प्रसाद के देख रेख में पूर्व अध्यक्ष अखिलेश कुमार सिंह को दुबारा सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुना गया।

नवनिर्वाचित अध्यक्ष अखिलेश कुमार सिंह ने अपने सभी साथियों और सहयोगियों का आभार प्रकट करते हुए कहा कि वे हमेशा मनेर की जनता और कार्यकर्ताओं की उम्मीदों पर खड़े उतरेंगे।

इसके पूर्व चुनाव निर्वाचन पदाधिकारी चंद्रकांत मिश्र ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष की घोषणा करते हुए उम्मीद जताई कि अध्यक्ष अखिलेश कुमार सिंह का यह कार्यकाल पिछले कार्यकाल से और बेहतरीन होगा। उन्होंने नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बधाई और शुभकामनायें दी।