धान अधिप्राप्ति हेतु ससमय अग्रिम तैयारी करें अधिकारी-डीएम

पटना। सरकार के निर्देशानुसार खरीफ  विपणन मौसम 2022-23 में विकेन्द्रीकृत अधिप्राप्ति व्यवस्था अंतर्गत पटना जिला में भी न्यूनतम समर्थन मूल्य पर किसानों से धान अधिप्राप्ति का कार्य 15 नवम्बर 2022 से प्रारंभ किया जाएगा।

डीएम डा चन्द्रशेखर सिंह ने अधिप्राप्ति कार्य के सफ ल क्रियान्वयन के लिए जिला सहकारिता पदाधिकारी, जिला प्रबंधक, राज्य खाद्य निगम एवं जिला कृषि पदाधिकारी को समय सारणी के अनुरूप अग्रिम तैयारी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। उन्होंने अपर जिला दंडाधिकारी आपूर्ति को सरकार के निदेशों का अक्षरश: अनुपालन सुनिश्चित कराने को कहा है।

डीएम डा सिंह ने जिला सहकारिता पदाधिकारी को कहा कि धान अधिप्राप्ति कार्य चरणबद्ध तरीके से 31 मार्च तक पैक्स, व्यापार मंडल के माध्यम से किया जाना है। अत: सक्षम समितियों का अंकेक्षण 25 अक्टूबर तक सम्पन्न करा लिया जाए। समितियों में अधिप्राप्ति कार्य के पूर्व भंडारण की व्यवस्थाए नमी मापक यंत्र, माप तौल यंत्र का नवीकरण, अधिप्राप्ति कार्यक्रम का प्रचार प्रसार 29 अक्टूबर तक निश्चित रूप से करा लिया जाए।

जिला टास्क फ ोर्स की बैठक कर सक्षम समितियों का चयन 25 अक्टूबर तक निश्चित रूप से कर लिया जाए। सभी सक्षम चयनित समितियों को अधिप्राप्ति कार्य हेतु आवश्यक कैश क्रेडिट ऋण 29 अक्टूबर तक उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया जाए। राज्य खाद्य निगम द्वारा सीएमआर चावल  प्राप्ति हेतु यह आवश्यक है कि गोदामों का चयन एवं अधिसूचित करने का कार्य 1 नवम्बर 2022 तक निश्चित रूप से पूर्ण कर ली जाए।

सीएमआर संग्रह केन्द्रों पर सहायक गोदाम प्रबंधक एवं गुणवत्ता नियंत्रक की समुचित व्यवस्था 29 अक्टूबर 2022 तक पूर्ण कर ली जाए। खरीफ  विपणन मौसम 2022-23 अंतर्गत धान के साधारण एवं ग्रेड ए का न्यूनतम समर्थन मूल्य साधारण धान 2040 रुपया प्रति क्विंटल तथा धान ग्रेड ए 2060 रुपया प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है। डीएम डॉ सिंह ने कहा कि कृषकों को उनके कृषि उत्पाद का न्यूनतम समर्थन मूल्य प्राप्त कराने हेतु धान अधिप्राप्ति एक महत्वपूर्ण योजना है। डीएम डॉ सिंह ने सभी सम्बद्ध पदाधिकारियों को धान अधिप्राप्ति हेतु अग्रिम तैयारी ससमय सुनिश्चित करने का निदेश दिया है।

Related posts

Leave a Comment