पूजा के दौरान कर्मियों का अवकाश रहेगा रद्द-डीएम

पटना। डीएम डा चंद्रशेखर सिंहने आगामी पर्व त्योहार एवं नगरपालिका आम निर्वाचन के मद्देनजर जिला, अनुमंडल, प्रखंड स्तरीय सभी पदाधिकारियों व तकनीकी पदाधिकारियों तथा पर्यवेक्षीय स्तर के पदाधिकारियों के अवकाश पर तत्काल प्रभाव से रोक लगायी गयी है।

डीएम डॉ सिंह ने कहा कि दुर्गापूजा, दीपावली एवं छठ महापर्व के अवसर पर विधि व्यवस्था संधारण हेतु अनुमंडलवार वृहत रूप से दण्डाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की जाती है। इसके अतिरिक्त माह अक्टूबर 2022 में निर्धारित नगरपालिका आम निर्वाचन 2022 के अवसर पर भी सभी मतदान केन्द्रों सहित मतगणना हॉल आदि में विधि व्यवस्था संधारण हेतु दण्डाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की जाएगी।

विभिन्न त्योहारों एवं नगरपालिका आम निर्वाचन के अवसर पर जिला मुख्यालय स्तर से लेकर अनुमंडल स्तरीय व क्षेत्रीय पदाधिकारियों का अपने अपने मुख्यालय में उपस्थित रहना विधि व्यवस्था के दृष्टिकोण से काफ ी महत्वपूर्ण है।

Related posts

Leave a Comment