पटना। प्रख्यात प्लेबैक सिंगर लता मंगेश्कर के निधन पर राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद, पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव, पूर्व मंत्री एवं विधायक तेजप्रताप यादव, राज्यसभा सांसद मीसा भारती ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की और कहा कि आज देश ने एक सुरीली आवाज की मलिका लता जी को खो दिया है। वे हम सब को छोड़ कर स्वर्गवासी होगई हैं मगर उनकी सुरीली आवाज हमलोगों के बीच रहेगी। उनकी याद दिलाती रहेगी। वे देश के सबसे बड़ सम्मान भारत रत्न के साथ साथ अनेकों प्रख्यात सम्मान से अलंकृत थीं। उन्होंने 50 हजार से अधिक गीतों को 36 विभिन्न भाषाओं मे गया और लोगों के दिलों मे जगह बनाई। उन्होंने कई विदेशी भाषाओं मे भी गीत गाये।
Related posts
-
केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह 7 को करेंगे वामपंथी उग्रवाद (LWE) प्रभावित राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ समीक्षा बैठक
बैठक में आंध्र प्रदेश, बिहार, छत्तीसगढ़, झारखंड, तेलंगाना, ओडिशा, महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री भाग... -
होटल मौर्या में दो दिवसीय बुटिक्स ऑफ इंडिया प्रदर्शनी का शुभारंभ
पटना (5 अक्टूबर, 2024) : बुटिक्स ऑफ इंडिया प्रदर्शनी के 35 वें संस्करण का उद्घाटन शनिवार... -
बेगूसराय में रिलायंस डिजिटल स्टोर का भव्य शुभारंभ
बेगूसराय : भारत का सबसे बड़ा इलेक्ट्रॉनिक रिटेलर रिलायंस डिजिटल ने बेगूसराय के एन एच –...