भारी मात्रा में जहरीली देशी शराब बरामद, दो गिरफ्तार

पटना: पटना पुलिस ने फतुहा के नदी थाना क्षेत्र के कच्ची दरगाह पुल के पास से जा रहे एक टेंपो से शराब बरामद किया है. जानकारी के अनुसार नदी थानाध्यक्ष साकेंद्र कुमार बिंद पीपा पुल पर वाहन चेकिंग कर रहे थे. उसी समय से पुल के पास से एक टेंपो तेज गति से जा रहा था. पुलिस के जवानों ने उसे रूकने का इशारा किया, फिर भी वह नहीं रूका. अंत में दौड़कर थानाध्यक्ष ने उक्त टेंपो चालक को पकड़ा और टेंपो की तलाशी ली. जहां चेकिंग के दौरान टेंपो में एक तहखाना बना हुआ था, जिसमें से भारी मात्रा में जहरीली देशी शराब बरामद की गई.

150 लीटर शराब के साथ कुल दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार लोगों में वैशाली के राघोपुर गांव निवासी बिक्की और पवन शामिल हैं. वही टेंपो को भी पुलिस द्वारा जब्त कर लिया गया. इस संबंध में थानाध्यक्ष साकेंद्र कुमार बिंद ने बताया कि इस तरह की पुलिस द्वारा शराब के विरूद्ध कारवाई लगातार जारी रहेगी एवं शराब माफियाओं को उनके मंसूबों में सफल नहीं होने दिया जाएगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *