अखिल भारतीय कायस्थ महासभा ने कोलकाता में महिला डॉक्टर की बलात्कार और हत्या के खिलाफ निकला कैंडल मार्च

पटना। कोलकाता में महिला डॉक्टर के साथ बर्बरतापूर्वक बलात्कार एवं निर्मम हत्या के खिलाफ एवं न्याय दिलाने हेतु शनिवार को अखिल भारतीय कायस्थ महासभा, सहाय सदन के बैनर तले शांतिपूर्ण तरीके से कैंडल मार्च निकाला गया।
यह मार्च सहाय सदन पटना से आयकर गोलंबर तक प्रदेश अध्यक्ष सुजीत कुमार वर्मा के नेतृत्व में निकला गया। सरिता सिन्हा ने सहाय सदन से कैंडल मार्च को रवाना किया। जिसमे पटना के कई डॉक्टर एवं अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के प्रदेश एवं पटना जिला के पदाधिकारी एवं सैकड़ों सदस्य शामिल हुए।

मार्च में प्रमुख चिकित्सक डॉक्टर निगम प्रकाश नारायण, डॉ निर्मल प्रकाश नारायण, डॉक्टर सुमन कुमार, डॉक्टर हेमा नारायण, डॉक्टर संगीता नारायण, डॉक्टर राजेश कुमार, डॉ सौम्या सिन्हा के अलावा कई चिकित्सकों ने शांति आक्रोश कैंडल मार्च में शामिल हुए। प्रदेश महामंत्री डॉक्टर प्रमोद कुमार सिन्हा, संगठन मंत्री राजेश कुमार सिन्हा, पटना जिला अध्यक्ष अरुण कर्ण, महामंत्री अपलेंद्र सिन्हा अप्पू, अमिताभ वर्मा, समाज कल्याण अध्यक्ष कुसुम लता वर्मा, महिला अध्यक्ष शालिनी सिन्हा, महामंत्री प्रीति बरियार, संगठन मंत्री नूतन सिन्हा, सचिव नूतन रानी सिन्हा, ममता सिन्हा, वार्ड पार्षद रजनी वर्मा, रंजन श्रीवास्तव, हेमंत कुमार, कुमार सुंदरम, वंदना सिन्हा, सिंधु, सुशील कुमार वर्मा, गणेश कुमार सहाय, नैना राय, रीना गुप्ता, आरती कर्ण, रजनी जलन, अमित राज, सुधाकर श्रीवास्तव, रतन कुमार, अभिषेक सोनू, सौरभ जयपुरियार, विकाश, राजीव, बलराम, बंटी, केशव श्रीवास्तव, प्रभात, अधिवक्ता इंदिरा लक्ष्मी के अलावा अन्य उपस्थित लोगो ने महिला की सुरक्षा हेतु उचित व्यवस्था एवं दोषियों को फांसी की सजा देने की मांग की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *