क्या बाढ़ और सुखाड़ से परमानेंट निजात पायेगा बिहार – भारतीय लोकमत राष्ट्रवादी पार्टी

बिहार में हर साल बाढ़ और सुखाड़ का सिलसिला दशकों से चल रहा है। आजादी के बाद के 73 वर्षो से हर बार नयी सरकार बिहार में आती-जाती रही है लेकिन कोई भी सरकार यह हिम्मत नहीं कर सकी है कि बिहार को सुखाड़ और बाढ़ से निजात दिला सके।
भारतीय लोकमत पार्टी राष्ट्रवादी आगामी विधान सभा चुनाव में आम जनमास के बीच विकल्प के रूप में खुद को प्रस्तुत करने के साथ-साथ बाढ़ और सुखाड़ से बिहार को स्थाई निजात दिलाने के रोड मैप के साथ उतरने जा रही है। उक्त बातें पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंकज शर्मा ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से कही गयी है।
प्रेस विज्ञप्ति में पार्टी के सारण जिला अध्यक्ष रूपेश कुमार ने कहा कि बिहार और देश को नया दशा और दिशा दिखाने में सारण जिला हमेशा आगे रहा है। भारतीय लोकमत पार्टी का गठन जिस उद्देश्य से किया गया है, उसमें बिहार और देश की परिस्थिति को अनुकुल करना भी शामिल है। पार्टी का लक्ष्य सभी विधान सभा में समुचित विकास हीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *