कुशवाहा की बयानबाजी से महागठबंधन को नुकसान नहीं-तेजस्वी

पटना। बिहार की राजनीति में इन दिनों उपेंद्र कुशवाहा का प्रकरण काफ ी सुर्खियों में बना हुआ है। ऐसा कहा जा रहा है कि उपेंद्र कुशवाहा जिस तरीके से बयानबाजी कर रहे हैं उससे महागठबंधन को काफ ी नुकसान हो सकता है लेकिन अब इन्हीं सवालों का जवाब देते हुए बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने बड़ी बात कह डाली है।

उन्होंने साफ तौर पर कह दिया है कि हमलोग को किसी के बयानबाजी से कोई नुकसान नहीं होने वाला है। बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव राजधानी पटना में कैंसर दिवस पर राज्य में आयोजित एक समारोह में शामिल होने पहुंचे थे। इसी दौरान जब उनसे यह सवाल किया गया है कि उपेंद्र कुशवाहा गठबंधन में होते हुए भी इसी पर हमलावर हैं क्या इसका असर महागठबंधन पर पड़ेगा। जिसके बाद उन्होंने इन सवालों का जवाब देते हुए कहा किए समझने वाला सब समझ रहा है।

इनपर कुछ भी बोलने की क्या ही जरूरत है। सबलोग जानते हैं कि हमनें किसके लिए क्या कुछ किया और क्या नहीं। वहीं इसके अलावा मुझे उपेंद्र कुशवाहा के आरोपों पर कोई सफ ाई नहीं देना है। बिहार में सबको मालूम है कि हमने राज्य के हर एक तबके के लिए क्या है और क्या नहीं किया है। हमलोग किसी के भी आरोप का जवाब अपने काम से देते हैं।

मैं यह समझता हूं कि हमारी सरकार और हमारी पार्टी ने काम किया है। इसलिए कोई कुछ भी बोलता है उसको छोडि़ए। काहे ल चिंता कर रहे हैं। बिहार के लोग राजनीतिक रूप से बड़ जागरूक लोग होते हैं। समझदार लोग सबकुछ समझ रहा है।

श्वेता

Related posts

Leave a Comment