जानिये कैसा रहेगा आपका दिन, पढ़े 10 अक्टूबर शनिवार का पञ्चाङ्ग

।।आप सभी का मंगल हो।।

दिनाँक10/10/2020 दिन शनिवार का पञ्चाङ्ग

विक्रम संवत:-2077
सूर्य:-दक्षिणायन
सूर्योदय:-प्रातः06:12
सूर्यास्त:-शायं 05:48
ऋतु:-शरद
माह:-आश्विन(अधिक)
पक्ष:-कृष्ण
तिथि:-अष्टमी
नक्षत्र:-पुनर्वसु
अमृतमुहूर्त:-अपराह्न 03:00से शायं 04:30 तक
राहूकाल:-प्रातः09:00 से 10:30 तक
दिशाशूल:-पूर्व
शुभदिशा:-पश्चिम
दिशाशूल बचाव:-आज शनिवार को काला तिल ,अदरक,या काला उड़द खा कर ही गृहत्याग करें।

।।आज का राशिफल।।

  • मेष:-आज आप जोखिम व जमानत के कार्य टालें। जल्दबाजी तथा भावनाओं में बहकर कोई निर्णय न लें। आय होगी व कारोबारी लाभ भी यथोचित हो सकता है। व्ययवृद्धि पर नियंत्रण नहीं रहेगा। दूसरों से अपेक्षा न करें। आशा व निराशा के बीच उहापोह संभव है। कीमती वस्तु गुम होने की संभावना है।
    राशिरत्न:-मूँगा
  • वृष:-आज आपको व्यापार-व्यवसाय में निश्चित लाभ व वृद्धि संभव है। घर-बाहर सभी तरफ से सहयोग प्राप्त होगा। प्रसन्नता बनी रहेगी। आलस्य हावी रह सकता है। रुका हुआ पैसा तथा पैसा वसूली में सफलता मिलेगी। दूसरों के झगड़ों में न पड़ें।यात्रा से लाभ होगा।
    राशिरत्न:-हीरा या ओपल
  • मिथुन:-आज के दिन आर्थिक उन्नति हेतु बड़ों से विचार-विमर्श लाभकारी रहेगा। सामाजिक सेवा व दान-पुण्य के कार्य करने की प्रेरणा मिलेगी। तंत्र-मंत्र में रुचि जागृत हो सकती है। किसी शक्तिपीठ या तीर्थ दर्शन का मन बन सकता है। मित्रों तथा परिवार के सदस्यों का सहयोग मिलेगा। घर-बाहर प्रसन्नता बनी रहेगी।
    राशिरत्न:-पन्ना
  • कर्क:-आज किसी प्रभावशाली व्यक्ति का सहयोग व मार्गदर्शन प्राप्त होगा। राजकीय व्यक्ति से परिचय व लाभ दोनों संभव है। व्यस्तता रहेगी। अधिक भाग दौड़ से थकान संभव है। किसी धर्मस्थल की यात्रा-दर्शन आदि के सुयोग बनेंगे। धन की प्राप्ति सुगमता से होगी। घर-बाहर प्रसन्नता का वातावरण रहेगा।
    राशिरत्न:-मोती
  • सिंह:-आज आप वाहनादि के प्रयोग में सावधानी बरतें। कुसंगति से बचें। हंसी-मजाक में हल्कापन न हो तथा दूसरे के कार्य में हस्तक्षेप न करें। सेहत के बारे में लापरवाही भारी पड़ सकती है। काम करते समय किसी भी तरह की जल्दबाजी व लापरवाही न करें। व्यापार ठीक चलेगा।
    राशिरत्न:-माणिक्य
  • कन्या:-आज विवाह के इच्छुक व्यक्तियों का वैवाहिक प्रस्ताव प्राप्त हो सकता है। भाइयों का सहयोग प्राप्त होगा। धन प्राप्ति सुगम होगी। घर-बाहर सब तरफ हर कार्य में सहयोग प्राप्त होगा। किसी बड़ी समस्या का समाधान होगा। उत्साह व प्रसन्नता बने रहेंगे। यात्रा से सामान्य कष्ट संभव है।
    राशिरत्न:-पन्ना
  • तुला:-आज घर-बाहर वातावरण अनुकूल बनेगा। मित्रों व संबंधियों के साथ समय सुखमय व्यतीत होगा। उत्साह व प्रसन्नता में वृद्धि होगी। किसी स्थाई संपत्ति का सौदा बड़ा लाभ दे सकता है। किसी कार्य की बाधा दूर होकर लाभ के अवसर प्राप्त हो सकते हैं ।यात्रा से हानि संभव है।
    राशिरत्न:-हीरा या ओपल
  • वृश्चिक:-आज व्यापार में मध्यम लाभ व रचनात्मक तथा बौद्धिक कार्य सफल रहेंगे। वरिष्ठ व्यक्तियों की शुभ सलाह प्राप्त होगी। किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन भी संभव है।स्वादिष्ट भोजन का आनंद प्राप्त होगा। रुके कार्यों में गति आएगी। यात्रा से कष्ट संभव है।
    राशिरत्न:-मूँगा
  • धनु:-संभव है कि आज व्यापार व नौकरी में मेहनत अधिक और लाभ कम हो। कार्यों की सफलता में शंका रहेगी। विवाद को बढ़ावा न दें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। धनहानि की आशंका है। बुरी खबर प्राप्त हो सकती है। पारिवारिक चिंता तथा तनाव संभव है । व्यापार-व्यवसाय सामान्य रहेगा। प्रियजनों के साथ रिश्तों में खटास आ सकती है।
    राशिरत्न:-पुखराज
  • मकर:-आज मित्रों व रिश्तेदारों का सहयोग प्राप्त होगा। किसी बड़े कार्य को करने की योजना बनेगी। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। थोड़े प्रयास से कार्य पूर्ण होंगे। परमार्थ करने का अवसर प्राप्त हो सकता है। घर-बाहर प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धन प्राप्ति सुगम होगी। किन्तु व्यवहार में कटुता रहेगी।
    राशिरत्न:-नीलम
  • कुंभ:-आज सन्तान पक्ष से अच्‍छी खबरें मिलेंगी। आय व आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। किसी मनोरंजक यात्रा का सुयोग बन सकता है। दूसरों के झगड़ों में न पड़ें। मित्र व संबंधियों से मुलाकात होगी। विवेक व धैर्य आज आपकी समस्या से मुक्ति दिलाएगा।
    राशिरत्न:-नीलम
  • मीन:-आज व्यापर या नौकरी में किये गयेआर्थिक उन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। भाग्य की अनुकूलता रहेगी। किसी बड़े काम के लंबित प्रयास अब सफल रहेंगे। अप्रत्याशित लाभ के अवसर प्राप्त हो सकते हैं। अपेक्षित कार्य पूर्ण होने से उत्साह व प्रसन्नता में वृद्धि होगी। आलस्य न करें।
    राशिरत्न:-पुखराज

।।वास्तु विज्ञान।।

न।।बहुमंजिला इमारत में किसी भी मंजिल पर गृहस्वामी का शयन कक्ष दक्षिण पश्चिम अर्थात नैऋत्य कोण में ही होना चाहिए।

।।इति शुभम्।।

आचार्य स्वामी विवेकानन्द जी
ज्योतिर्विद ,वास्तुविद व सरस् श्रीराम व श्री कृष्ण कथा व्यास
श्रीधाम श्री अयोध्या जी
आचार्य श्री से परामर्श हेतु संपर्क करने का समय प्रातः09:00 से शायं 04:00 बजे तक
संपर्क सूत्र:-9044741252

Related posts

Leave a Comment