जानिए कैसा रहेगा आपका दिन, पढ़िए 25 दिसम्बर शुक्रवार का पञ्चाङ्ग

।।आप सभी का मंगल हो।।

दिनाँक 25/12/2020 दिन शुक्रवार का पञ्चाङ्ग

विक्रम संवत:-2077(प्रमादी नाम)
शक संवत:-1942(शर्वरी नाम)
सूर्य:-दक्षिणायन
सूर्योदय:-प्रातः06:47
सूर्यास्त:-शायं 05:13
ऋतु:-हेमन्त
माह :-मार्गशीर्ष
पक्ष:-शुक्ल
तिथि:-एकादशी
नक्षत्र:-अश्विनी
योग:-शिव
करण:-वणिज
अमृतमुहूर्त:-प्रातः09:35 से10:53 तक
राहूकाल:-प्रातः10:30 से 12:00 तक
दिशाशूल:-पश्चिम
शुभदिशा:-पूर्व
दिशाशूल बचाव:-आज जौ या राई खा कर यात्रा करें।

 

।।आज का राशिफल।।

  • मेष:-
    आज आपको राजकीय सहयोग मिल सकेगा। विवाद को बढ़ावा न दें। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। लाभ होगा। तंत्र-मंत्र में रुचि रहेगी। बुद्धि एवं तर्क से कार्य के प्रति सफलता के योग बनेंगे। नई योजना बनेगी।
    राशिरत्न:-मूँगा
  • वृष:-
    आज आपको अकस्मात धन की प्राप्ति संभव है ।सरकारी कार्यों में इच्छीत सफलता मिल सकेगी धैर्य रखें। घर मे मांगलिक वातावरण रहेगा। जोखिम उठाने व जल्दबाजी से बचें। भूमि-आवास की समस्या दूर हो सकेगी। आर्थिक चिंता मिटेगी । व्यापार-व्यवसाय उत्तम चलेगा।
    राशिरत्न:-हीरा,या ओपल
  • मिथुन:-
    आज वैवाहिक प्रस्ताव मिल सकता है। सकारात्मक विचारों के कारण प्रगति के योग आएँगे। कार्यपद्धति में विश्वसनीयता बनाएँ रखें। यात्रा, निवेश व नौकरी मनोनुकूल रहेंगे। उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। मित्रों में वर्चस्व बढ़ेगा। आजीविका में नए प्रस्ताव मिलेंगे।
    राशिरत्न:-पन्ना
  • कर्क:-
    आज संपत्ति के बड़े सौदे बड़ा लाभ दे सकते हैं। प्रमाद न करें। ईश्वर पर आस्था बढ़ेगी। साहस, पराक्रम में वृद्धि होगी। परीक्षा व साक्षात्कार आदि में सफलता मिलेगी। व्यापार में नए प्रस्तावों से लाभ की संभावना है। शीत संबंधी विकार हो सकते हैं।
    राशिरत्न:-मोती
  • सिंह:-
    आज आपके बौद्धिक कार्य सफल व पूर्ण होंगे। प्रसन्नता रहेगी। सही निर्णय ले पाएँगे। मित्रों से मदद प्राप्त होगी। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का मौका मिलेगा। पूर्व में किए गए कार्यों के शुभ परिणाम देखने को मिलेंगे। वाहन सावधानी से चलाएँ।
    राशिरत्न:-माणिक्य
  • कन्या:-
    आज आप अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। जोखिम के कार्यों से दूर रहना चाहिए। दिन मिश्र फलदायी रहेगा। आर्थिक तंगी होगी। पुराना रोग उभर सकता है। नकारात्मकता रहेगी। काम में मन नहीं लगेगा। झंजटों में न पड़ें। धैर्य रखें। व्यय बढ़ेंगे। संतान के व्यवहार से दुःख होगा।
    राशिरत्न:-पन्ना
  • तुला:-
    आज आपको व्यापार में समुचित लाभ के अवसर हाथ आ सकेंगे। निवेश शुभ रहेगा। प्रमाद न करें। प्रसन्नता व आशाजनक वातावरण के कारण प्रयास सार्थक होंगे। रुके कार्य पूर्ण होंगे। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। भेंट-उपहार आदि की प्राप्ति संभव है। अर्थ संबंधी सुख मिलेगा।
    राशिरत्न:-हीरा,या ओपल
  • वृश्चिक:-
    आज आजीविका में परिवर्तन अथवा नवीन अवसर प्राप्त हो सकेंगे। शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। आगंतुकों पर व्यय होगा। अच्‍छी खबर मिलेगी। प्रसन्नता रहेगी। मान बढ़ेगा। धनार्जन होगा। थकान रहेगी। दांपत्य जीवन सुखद। आडंबरों से दूर रहें।
    राशिरत्न:-मूँगा
  • धनु:-
    आज पराक्रम क्षमता के कारण आपको यश की प्राप्ति होगी। मानसिक संतोष, प्रसन्नता रहने से कार्यक्षमता बढ़ेगी। यात्रा, नौकरी व निवेश मनोनुकूल रहेंगे। नवीन वस्त्राभूषण की प्राप्ति होगी। भाग्योन्नति होगी। प्रमाद न करें। व्यापार-व्यवसाय लाभप्रद रहेगा।
    राशिरत्न:-धनु
  • मकर:-
    आज वाणी संयम रखते हुए कार्य करें। आजीविका के क्षेत्र में प्रगति के योग हैं। आकस्मिक खर्च अधिक होंगे। कर्ज लेना पड़ सकता है। कुसंगति से बचें। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। व्यापार, नौकरी में रुकावटों का सामना करना पड़ सकता है। यात्रा न करें।
    राशिरत्न:-नीलम
  • कुंभ:-
    आज शासकीय अधिकारीयों से सहयोग मिल सकेगा। व्यापार के विस्तार हेतु प्रयास अधिक करना होंगे। शुभ कार्यों पर व्यय होगा। यात्रा, नौकरी व निवेश मनोनुकूल लाभ देंगे। डूबी हुई रकम प्राप्त हो सकती है। प्रसन्नता बनी रहेगी। दूसरों के काम में हस्तक्षेप नहीं करें।
    राशिरत्न:-नीलम
  • मीन:-
    आज आप का मन सामाजिक कार्यों में निवेशित रह सकेगा। पत्नी से पूर्ण सहयोग वआश्वासन मिलेगा। आपकी मिलनसारिता एवं धैर्य आपको परिवार एवं समाज में आदर-सम्मान दिलाएँगे। कार्यस्थल पर सुधार होगा। योजना फलीभूत होगी। पूछ-परख रहेगी। निवेश लाभदायक रहेगा। आय से अधिक व्यय न करें।
    राशिरत्न:-पुखराज

।।विशेष।।
आज मोक्षदा एकादशी व्रत सभी की है इसे मौनी एकादशी व आज गीता जयंती है। आज कुरुक्षेत्र में दिव्य गीता माहा महोत्सव व दीपोत्सव है।

।।वास्तु टिप।।

वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर के चारों ओर खुला स्थान होना चाहिए। इससे धन-वैभव में बरकत होती है।

।।इति शुभम्।।

आचार्य स्वामी विवेकानन्द जी
ज्योतिर्विद ,वास्तुविद व सरस् सङ्गीतमय श्रीरामकथा व श्रीमद्भागवत कथा व्यास
श्रीधाम श्री अयोध्या जी
संपर्क सूत्र:-9044741252

Related posts

Leave a Comment