जानिए कैसा रहेगा आपका दिन, पढियें 17 दिसम्बर गुरुवार का पञ्चाङ्ग

।।आप सभी का मंगल हो।।

दिनाँक 17/12/2020 दिन गुरुवार का पञ्चाङ्ग

विक्रम संवत:-2077(प्रमादी नाम)
शक संवत:-1942(शर्वरी नाम)
सूर्य:-दक्षिणायन
सूर्योदय:-प्रातः06:47
सूर्यास्त:-शायं 05:13
ऋतु:-हेमन्त
माह:-मार्गशीर्ष
पक्ष:-शुक्ल
तिथ:-तृतीया
नक्षत्र:-उत्तराषाढ़ा
योग:-ध्रुव
करण:-गर
अमृतमुहूर्त:-अपराह्न01:30 से 03:00 तक
दिशाशूल:-दक्षिण
शुभदिशा:-उत्तर
दिशाशूल बचाव:-आज जीरा या दही खा कर यात्रा करें।

 

आज का राशिफल

  • मेष:-
    आज आपका जीवनसाथी से आर्थिक मतभेद हो सकताहैं। कामकाज में आशानुरूप स्थिति बनेगी। संतान के व्यवहार पर नजर रखें। धन प्राप्ति सुगम होगी। पराक्रम बढ़ेगा। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा। थकान रहेगी।
    राशिरत्न:-मूँगा
  • वृष:-
    आज आपसी विचार-विमर्श लाभप्रद रहेगा। लेन-देन में सावधानी रखें। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। आपके व्यवहार एवं कार्यकुशलता से अधिकारी वर्ग से लाभ होगा। बुरी खबर मिल सकती है। वाणी पर नियंत्रण रखें। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा।
    राशिरत्न:-हीरा,या ओपल
  • मिथुन:-
    आज आपका व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। संतान पर ध्यान दें। प्रसन्नता बनी रहेगी। वाहन सुख मिलेगा। संपत्ति के लेन-देन में सावधानी बरतें। परिवार में सहयोग का वातावरण रहेगा। मेहनत का फल मिलेगा। प्रतिष्ठा बढ़ेगी। यात्रा सफल रहेगी। धनलाभ होगा।
    राशिरत्न:-पन्ना
  • कर्क:-
    आज आपका व्यवसाय ठीक चलेगा। विवादों से दूर रहना हितकर रहेगा । आर्थिक तंगी रहेगी। पिछले कार्यों को टालें। पारिवारिक तनाव से मन परेशान रहेगा। व्यापार में हानि हो सकती है। जल्दबाजी से कार्य करने की प्रवृत्ति पर रोक लगाएँ। उत्साहवर्द्धक सूचना मिलेगी। स्वाभिमान बढ़ेगा। पुराने मित्र-संबंधी मिलेंगे।
    राशिरत्न:-मोती
  • सिंह:-
    आज आप नए संबंधों के प्रति सतर्क रहें। राजकीय सहयोग मिलेगा। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। अप्रत्याशित लाभ होगा। व्यापार व नौकरी में हितकारकों की पूर्ण कृपा रहेगी। गृह उपयोगी वस्तुएँ क्रय करेंगे। जोखिम बिलकुल न लें। धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी।
    राशिरत्न:-माणिक्य
  • कन्या:-
    व्यापार में सफलता मिलेगी। फालतू खर्च होगा। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। कुसंगति से बचें। दूसरों पर भरोसा न करें। धैर्य रखें। शत्रु आपकी छवि को धूमिल करने का प्रयास करेंगे। अतः सावधान रहें। पारिवारिक जीवन अच्छा रहेगा। रुका पैसा मिलेगा।
    राशिरत्न:-पन्ना
  • तुला:-
    आज आपका व्यवसाय ठीक चलेगा। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। पूँजी निवेश बढ़ेगा। साहित्यिक रुचि बढ़ेगी। आर्थिक योग शुभ हैं। रुका हुआ धन प्राप्त होगा। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। विवाद न करें। यात्रा से व्यापारिक लाभ हो सकता है। सुसंगति से लाभ होगा।
    राशिरत्न:-हीरा,या ओपल
  • वृश्चिक:-
    आज आपको समाज और-परिवार में आदर मिलेगा। योजना फलीभूत होगी। नए अनुबंध होंगे। प्रतिष्ठा बढ़ेगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। जल्दबाजी व भागदौड़ से काम करने की प्रवृत्ति पर रोक लगाएँ। अच्छे मित्र से भेंट होगी। पराक्रम की वृद्धि होगी। निवेश शुभ रहेगा।
    राशिरत्न:-मूँगा
  • धनु:-
    आज आपकी धर्म में रुचि बढ़ेगी। नई योजना से लाभ होगा। धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। वरिष्ठजनों का सहयोग मिलेगा। कोर्ट व कचहरी के काम बनेंगे। आय-व्यय में संतुलन रहेगा। क्रोध पर संयम आवश्यक है। व्यापार में नए अनुबंध लाभकारी रहेंगे। कार्यसिद्धि होगी।
    राशिरत्न:-पुखराज
  • मकर:-
    आज आपको वरिष्ठजनों का सहयोग मिलेगा। संतान की ओर से अच्छे समाचार मिलेंगे। दूसरों के कार्यों में हस्तक्षेप नहीं करें। परिवार की चिंता रहेगी। योजना फलीभूत होगी। स्वजनों से भेंट होगी। प्रतिष्ठा बढ़ेगी। व्यवसाय ठीक चलेगा।
    राशिरत्न:-नीलम
  • कुंभ:-
    संभव है कि आज आपको राजकीय बाधा का सामना करना पड़े। व्यवसाय ठीक चलेगा। शत्रुभय रहेगा। लाभ होगा। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। पिछले कार्यों को टालना चाहिए क्योंकि उसमें असफलता का योग है। अनावश्यक विवाद होगा। व्यावसायिक योजनाएँ क्रियान्वित नहीं हो पाएँगी।
    राशिरत्न:-नीलम
  • मीन:-
    आज आपका व्यापार-व्यवसाय लाभप्रद रहेगा। कश्मकश दूर होगी। स्वजनों से भेंट होगी। संतान के रोजगार की समस्या का समाधान संभव है। संपत्ति के कार्य लाभ देंगे। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। व्यवसाय ठीक चलेगा। प्रसन्नता रहेगी। खर्चों में वृद्धि से चिंता होगी।
    राशिरत्न:-पुखराज

।।वास्तु टिप।।
संत-महात्माओं के चित्र आशीर्वाद देते हुए बैठक में लगाएं। बहुत ही उन्नतिकारक होता है।

।।इति शुभम्।।

आचार्य स्वामी विवेकानन्द जी
ज्योतिर्विद , वास्तुविद व सरस् सङ्गीतमय श्री रामकथा व श्रीमद्भागवत कथा व्यास श्रीधाम श्री अयोध्या जी संपर्क :-9044741252

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *