जानिए कैसा रहेगा आपका दिन, पढ़ें 13 अप्रैल बुद्धवार का पञ्चाङ्

।।आप सभी का मंगल हो।।
आज दिनाँक 13/04/2022दिन बुद्धवार का पञ्चाङ्ग
विक्रम संवत:-2078(राक्षस नामक)
शक संवत:-1944
सूर्य:-उत्तरायण
सूर्योदय:-प्रातः05:43
सूर्यास्त:-शायं 06:17
ऋतु:-बसन्त
माह:-चैत्र
पक्ष:-शुक्ल
तिथि:-द्वादशी
नक्षत्र:-मघा
योग:-गण्ड
करण:-बव तदुपरांत बालव
अमृतमुहूर्त:-प्रातः07:15से 08:51तक
राहूकाल:-मध्याह्न 12:00 से 01:30 तक
दिशाशूल:-उत्तर
शुभदिशा:-दक्षिण
दिशाशूल बचाव:-बुद्धवार को तिल या धनियाँ खा कर घर से निकलें।

।।आज का राशिफल।।

मेष:-
आज मेहनत का फल पूरा-पूरा मिलेगा। यात्रा लाभदायक रहेगी। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। मित्रों का सहयोग कर पाएंगे। बड़ा काम करने का मन बनेगा। पारिवारिक सहयोग मिलेगा। आय में वृद्धि होगी। भाग्य अनुकूल रहेगा। रुके कार्य पूरे होंगे। प्रसन्नता रहेगी। किसी प्रभावशाली व्यक्ति से परिचय होगा।
राशिरत्न:-मूँगा

 

वृष:-
आज आपको व्यापार में अनुकूल सफलता मिल सकेगी । किसी व्यक्ति के व्यवहार से स्वाभिमान को ठेस पहुंच सकती है। दु:खद समाचार मिल सकता है। नए कार्य में बनेंगे। बेकार बातों की तरफ ध्यान न दें। दौड़धूप अधिक होगी। नौकरी में मातहतों का सहयोग कम मिलेगा। कार्य की अधिकता रहेगी। जल्दबाजी न करें।
राशिरत्न:-हीरा, या ओपल

 

मिथुन:-
आज रचनात्मक कार्य पूर्ण व सफल रहेंगे। पार्टी व पिकनिक का आयोजन होगा। आय में वृद्धि होगी। परीक्षा व साक्षात्कार में सफलता प्राप्त होगी। व्यस्तता रहेगी। स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद प्राप्त होगा। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। घर-बाहर सभी ओर से सफलता तथा प्रसन्नता प्राप्त होगा।
राशिरत्न:-पन्ना

 

 

कर्क:-
आज स्थायी संपत्ति में वृद्धि हो सकती है। प्रॉपर्टी के कामकाज बड़ा लाभ दे सकते हैं। निवेश शुभ रहेगा। नौकरी में प्रशंसा मिलेगी। रोजगार मिलेगा। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। पार्टनरों से मतभेद दूर होंगे। जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें। स्वास्थ्य कमजोर रह सकता है। लापरवाही न करें।
राशिरत्न:-मोती

 

 

सिंह:-
आज आप अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। उत्साह की अधिकता तथा व्यस्तता रहेगी। राजकीय बाधा दूर होगी। कारोबार ठीक चलेगा। महत्वपूर्ण निर्णय लेने में जल्दबाजी न करें। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। भाग्य अनुकूल है, लाभ लें। घर-बाहर सभी ओर से सहयोग प्राप्त होगा। प्रसन्नता रहेगी।
राशिरत्न:-माणिक्य

 

 

कन्या:-
आज धन प्राप्ति सुगम होगी। नौकरी में चैन रहेगा। लंबे समय से रुके कार्यों में गति आएगी। धार्मिक अनुष्ठान में भाग लेने का अवसर मिल सकता है। सत्संग का लाभ मिलेगा। जल्दबाजी न करें। व्यवसाय ठीक चलेगा। कानूनी अड़चन दूर होकर स्थिति मनोनुकूल रहेगी। कारोबार में वृद्धि के योग हैं।
राशिरत्न:-पन्ना

 

 

तुला:-
आज संभव है कि डूबी हुई रकम प्राप्त हो सकती है, प्रयास करें। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। निवेशादि मनोनुकूल लाभ देंगे। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। व्यापार में लाभ बढ़ेगा। किसी मांगलिक कार्य में भाग लेने का अवसर मिल सकता है। पारिवारिक सहयोग मिलेगा। घर-बाहर सुख-शांति बनी रहेगी। आज नए कार्य में लाभ मिलेगा।
राशिरत्न:-हीरा, या ओपल

 

 

वृश्चिक:-
आज नए कार्य में लाभ मिलेगा। उत्साहवर्द्धक सूचना मिलेगी। भूले-बिसरे साथियों से मुलाकात होगी। फालतू खर्च होगा। बड़ा काम करने का मन बनेगा। कारोबार में लाभ होगा। शेयर मार्केट व म्युचुअल फंड आदि मनोनुकूल लाभ देंगे। भाइयों का सहयोग मिलेगा। आत्मसम्मान बना रहेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। लाभ होगा।
राशिरत्न:-मूँगा

 

 

धनु:-
आज व्यापर व स्थायी सम्पत्ति में वृद्धि संभव है, स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। काम करने की इच्छा नहीं होगी। विवाद से क्लेश संभव है। बनते कामों में बाधा उत्पन्न होगी। मेहनत अधिक और लाभ कम रहेगा। नौकरी में कार्यभार रहेगा। घर में तनाव रह सकता है। दूसरे लोग आपसे अधिक अपेक्षा करेंगे।
राशिरत्न:-पुखराज

 

 

मकर:-
आज आपका व्यवसाय ठीक चलेगा। आय बनी रहेगी। विवाद को बढ़ावा न दें। फालतू खर्च पर नियंत्रण रखें। कुसंगति से बचें। घर-परिवार की चिंता रहेगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। किसी व्यक्ति के उकसाने में न आएं। जोखिम व जमानत के कार्य टालें।
राशिरत्न:-नीलम

 

 

कुंभ:-
आज आपकी व्यापारिक योजना फलीभूत होगी। कार्यस्थल पर परिवर्तन संभव है। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। मित्रों का सहयोग कर पाएंगे। निवेश शुभ रहेगा। नौकरी में कार्यभार तथा अधिकार दोनों बढ़ सकते हैं। बाहर जाने की योजना बनेगी। शत्रुओं का पराभव होगी। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी।
राशिरत्न:-नीलम

 

 

मीन:-
आज आपकी यात्रा लाभदायक रहेगी। भेंट व उपहार की प्राप्ति होगी। कारोबार में वृद्धि होगी। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। समय अनुकूल है, लाभ लें। प्रमाद न करें। पार्टनरों का सहयोग मिलेगा। प्रसन्नता रहेगी। चोट व रोग से बाधा संभव है। झंझटों में न पड़ें। दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं।
राशिरत्न:-पुखराज

 

।।तिथि विशेष।।
आ उपनयन मुहूर्त श्री विध्यांचल देवी प्रतिष्ठादर्शन दिवस , विद्यारम्भ, जातकर्म, नामकरण, प्रसुति स्नान, आदि शुभमुहूर्त है।

 

।।इति शुभम्।।

आचार्य स्वामी विवेकानन्द जी
ज्योतिर्विद , वास्तुविद व सरस् सङ्गीत मय श्रीरामकथा , व श्रीमद्भागवत व्यास श्रीधाम श्री अयोध्या जी संपर्क सूत्र:-9044741252

Related posts

Leave a Comment