जानिए कैसा रहेगा आपका दिन, पढ़ें 11 मई बुद्धवार का पञ्चाङ्

।।आप सभी का मंगल हो।।
आज दिनाँक 11/05/2022 दिन बुद्धवार का पञ्चाङ्ग
श्री शुभ संवत्:-2079(राक्षस नामक)
शक संवत:-1944
सूर्य:-उत्तरायण
सूर्योदय:-प्रातः05:24
सूर्यास्त:-शायं 06:36
ऋतु:-बसन्त
माह:-वैशाख
पक्ष:-शुक्ल
तिथि:-दशमी
नक्षत्र:-पूर्वाफाल्गुनी
योग:-व्याघात
करण:-प्रथम गर तदुपरांत वणिज
शुभमुहूर्त:-प्रातः 06:56से 08:37तक
राहुकाल:-मध्याह्न12:00 से 01:30 तक
दिशाशूल:-उत्तर
शुभदिशा:-दक्षिण
दिशाशूल बचाव:-विशेष परिस्थितियों में तिल या धनियाँ खा कर यात्रा कर सकते है।

।।आज का राशिफल।।

मेष:-
आज परिस्थिति के अनुसार अपने आप को ढाल लेने की प्रवृत्ति सहायक बनेगी। गुरु समान व्यक्ति की सलाह लाभदायक होगी। रुपए-पैसों के मामले में बहुत ही अच्छा दिन है। सभी तरह की इच्छाओं की पूर्ति होगी।
राशिरत्न:-मूँगा

वृष:-
आज कामकाज के लिए दूसरों के ऊपर निर्भर रहना पड़ सकता है और अगर वह सहयोग नहीं करते तो काम में रुकावट आ सकती है। इसलिए आज आत्मनिर्भरता ही श्रेष्ठ नीति रहेगी। रुपए-पैसों के मामले में संचित धन ही सहायक बनेगा।
राशिरत्न:-हीरा या ओपल

मिथुन:-
आज परोपकार की भावना रहेगी कार्यक्षेत्र में निष्पक्ष व्यवहार करेंगे और दूसरों की सहायता के लिए भी आगे आएंगे । मिलजुल कर कार्य करने से काम बहुत आसान हो जाएगा और सौहार्दपूर्ण माहौल रहेगा। आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा समय है। लाभ की अच्छी संभावना बनती है।
राशिरत्न:-पन्ना

कर्क:-
आज ईमानदारी से अपने कार्य को पूरा करने का प्रयास करेंगे। हालांकि विरोधी छल-कपट से कॉम्‍पीटिशन में आपसे आगे रहने में सफल रहेंगे। लेक‍िन आपका आशावादी व आध्यात्मिक स्वभाव आज आपके लिए सहायक बनेगा। धन लाभ के लिए अच्छा समय है। परंतु खर्चे भी अनियंत्रित रहेंगे।
राशिरत्न:-मोती

 

सिंह:-
आज व्यवहारकुशल व मिलनसार स्वभाव नए संपर्क में वृद्धि कराएगा। सभी रिश्तों को ईमानदारी से निभाने का प्रयास करेंगे जो कि कार्यक्षेत्र में नई उपलब्धियां दिलाने वाला होगा। आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा समय है। धन समृद्धि बढ़ने का योग है।
राशिरत्न:-माणिक्य

कन्या:-
आज व्यवहार शांतिप्रिय व सद्भावना पूर्ण रहेगा। दूसरों के झमेले में पड़ना आपको पसंद नहीं है। लेकिन सहायता मांगने पर आप निष्पक्ष रूप से अपने विचारों को रखेंगे और मान-सम्मान प्राप्त करेंगे। आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा समय है। आपका साहस लक्ष्य प्राप्ति कराने में सहायक होगा।
राशिरत्न:-पन्ना

तुला:-
आज कोई नया व्यवसाय शुरू करना चाहते हैं या व्यवसाय में विस्तार करना चाहते हैं तो उनके ल‍िए शुभ समय है। आज समय आपके ऊपर पूरी तरह मेहरबान हैं। आर्थिक दृष्टिकोण से भी लाभ की बहुत अच्छी संभावना बनती है। निवेश से समृद्धि बढ़ाने में कामयाब रहेंगे।
राशिरत्न:-हीरा,या ओपल

वृश्चिक:-
आज अच्छा समय है। परोपकार की भावना के साथ ईमानदारी से काम करेंगे। जरूरत पड़ने पर अपने विरोधी की मदद के लिए भी आप तैयार हो जाएंगे। रुपए-पैसों के मामले में बहुत अच्छा समय है। जितना प्रयास करेंगे उतना लाभ होगा।
राशिरत्न:-मूँगा

धनु:-
आज अपने सादे व निष्पक्ष व्यवहार से दूसरों का दिल जीतने में कामयाब रहेंगे। ईमानदारी से नियम-कायदे के अनुसार अपने काम करेंगे। आपका व्यवहारकुशल व मिलनसार व्यक्तित्व लोगों के साथ व्यावसायिक संबंध बनाने में मददगार साबित होगा। आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा समय है।
राशिरत्न:-पुखराज

 

मकर:-
आज अवसाद ग्रस्त रहेंगे । ईमानदारी से काम करने के बाद भी मन मुताबिक परिणाम ना मिलने से मन में हताशा होगी। आर्थिक रूप से अच्छा समय है। लेक‍िन बढ़े हुए खर्चे तंग कर सकते हैं। मानसिक शांति के लिए हनुमान चालीसा का पाठ करें।
राशिरत्न:-नीलम

कुंभ:-
आज धार्मिक व आध्यात्मिक कार्यक्रमों की तरफ रूझान रहेगा। वैचारिक समृद्धि व निष्पक्ष व्यवहार के द्वारा समाज में मान-सम्मान पाने में कामयाब रहेंगे।आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा समय है। सभी प्रयास सार्थक रहेंगे।
राशिरत्न:-नीलम

मीन:-
आज तार्किक व परिस्थितियों का पूर्वाभास कर लेने की क्षमता की वजह से सभी काम योजना के अनुरूप पूरा करने में कामयाब रहेंगे। रुपए-पैसों के मामले में उम्मीद से कम धन प्राप्ति की संभावना बनती है और खर्च भी अधिक रह सकती है यात्रा से लाभ
राशिरत्न:-पुखराज

 

।।तिथि विशेष।।
आज शुभ विवाह,द्विरागमन मुहूर्त , गृहारम्भ,ग्रहप्रवेश मुहूर्त, नवान्न भक्षण मुहूर्त, दीक्षाग्रहण मुहूर्त आदि शुभ मुहूर्त हैं।

 

आचार्य स्वामी विवेकानन्द
ज्योतिर्विद, वास्तुविद व सरस् श्री राम कथा व श्रीमद्भागवत कथा व्यास श्री धाम श्री अयोध्या जी
संपर्क सूत्र:-9044741252

Related posts

Leave a Comment