दलिया,घी या पान खा कर करे यात्रा, पढ़िए आज का राशिफल

।।आप सभी का मंगल हो।।

 दिनाँक06/09/2020 दिन रविवार का पञ्चाङ्ग

विक्रम सम्वत्:-2077
सूर्य:-दक्षिणायन
सूर्योदय:-प्रातः05:47
सूर्यास्त:-शायं 06:13
ऋतु:-वर्षा
माह:-आश्विन
पक्ष:-कृष्ण
तिथि:-चतुर्थी
नक्षत्र:-अश्विनी
अमृतमुहूर्त:-प्रातः10:44से मध्याह्न12:19 तक
राहुकाल:-शायं 04:30 से 06:00 तक
दिशाशूल:-पश्चिम
शुभदिशा:-पूर्व
दिशाशूल बचव:-रविवार को दलिया,घी, या पान खा कर यात्रा कर सकते हैं।

।।आज का राशिफल।।

 

  • मेष :- आज आपको कारोबार से धन वृद्धि होगी। शेयर मार्केट व म्युचुअल फंड इत्यादि मनोनुकूल लाभ देंगें। विरोधी सक्रिय रहेंगे। शारीरिक कष्ट संभव है। अज्ञात भय रह सकता है। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। विवाद से बचें। पारिवारिक सहयोग प्राप्त होगा। प्रमाद न करें।
    राशिरत्न:-मूँगा
  • वृष :- आज जीवनसाथी के स्वास्थ्‍य संबंधी चिंता रहेगी किन्तु दोपहर बाद ठीक हो जाएंगी। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। नौकरी में नए कार्य के अवसर प्राप्त हो सकते हैं। नई योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। भाइयों का सहयोग प्राप्त होगा। प्रसन्नता रहेगी।
    राशिरत्न:-हीरा या ओपल
  • मिथुन :- आज आपकी रुचि दूसरों के सहयोग करने में रह सकती है।कोर्ट-कचहरी व सरकारी कार्यालयों में रुके कार्य मनोनुकूल रहेंगे। बुद्धि का प्रयोग करें। चिंता रहेगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। विवाद से क्लेश संभव है। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। तीर्थयात्रा का कार्यक्रम बन सकता है।
    राशिरत्न:-पन्ना
  • कर्क :- आज हो सके तो यात्रा से बचें वाहन व मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें। शारीरिक कष्ट हो सकता है। जल्दबाजी व लापरवाही न करें। धनहानि हो सकती है। विवाद से क्लेश होना संभव है। जोखिम व जमानत के कार्य को टालें। व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा। नौकरी में अतिरिक्त कार्यभार रहेगा।
    राशिरत्न:-मोती
  • सिंह :- प्रेम-प्रसंग अनुकूल रहेंगे। कोर्ट-कचहरी व सरकारी कार्यालयों में अटके काम पूरे होने में विलंब होगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। अर्थ की प्राप्ति सुगम होगी। किसी विशेष कार्य के बारे में चिंता रहेगी। व्यापार-व्यवसाय में उतार -चढ़ाव रहेगा। मातहतों का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा।
    राशिरत्न:-माणिक्य
  • कन्या :- आज सहभागियों (पार्टनरों )का सहयोग प्राप्त होगा। भूमि व भवन संबंधी कार्य लाभदायक रहेंगे। बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। कारोबारी बड़े सौदे हो सकते हैं। शत्रु पस्त होंगे। प्रतिद्वंद्विता में कमी होगी। बड़ा लाभ होगा। चिंता में कमी रहेगी।
    राशिरत्न:-पन्ना
  • तुला :- आज परिवार के साथ धार्मिक यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। विद्यार्थी वर्ग अपने कार्य में सफलता प्राप्त कर सकेंगे। नौकरी में नया काम हो सकता है। परिवार के एकाधिक सदस्यों की चिंता रहेगी। वाणी पर नियंत्रण रखें। चोट व रोग से कष्ट संभव है। धन प्राप्ति सुगम होगी। प्रसन्नता बनी रहेगी।
    राशिरत्न:-हीरा,या ओपल
  • वृश्चिक :- आज दु:खद समाचार की प्राप्ति संभव है। भागदौड़ अधिक रहेगी। लाभ के अवसर हाथ से निकल सकते हैं। पुराना रोग उभर सकता है। कीमती वस्तुएं गुम हो सकती हैं, संभालकर रखें। प्रयास अधिक करना पड़ेंगे। प्रतिद्वंद्वी शांत रहेंगे, धैर्य से कार्य करें।
    राशिरत्न:-मूँगा
  • धनु :- आज आपकी आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। सामाजिक कार्य करने की प्रेरणा प्राप्त होगी। मान-सम्मान मिलेगा। किसी अनहोनी के होने की चिंता रहेगी। स्वास्‍थ्य पर धन व्यय हो सकता है। व्यापार-व्यवसाय मध्यम लाभदायक रहेगा।यात्रा के सुखद योग बन सकते हैं।
    राशिरत्न:-पुखराज
  • मकर :- आज दिन की सुरुवात उर्जावान रहेगी। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। घर में अतिथियों का आगमन हो सकता है। घर में वृ‍द्ध व्यक्तियों के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी,नए मित्र बन सकते हैं। किसी बड़े कार्य करने की रूपरेखा बन सकेगी।
    राशिरत्न:-नीलम
  • कुंभ :- आज कार्यक्षेत्र के हेतु किये गए प्रयास सफल रहेंगे। भाइयों का सहयोग प्राप्त होगा। धन प्राप्ति सुगम होगी। किसी बड़ी समस्या से निजात मिल सकती है। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। अप्रत्याशित लाभ के योग हैं। शरीर के ऊपरी हिस्से में कष्ट हो सकता है। जल्दबाजी न करें।
    राशिरत्न:-नीलम
  • मीन :- आज आपको व्यर्थ की भाग दौड़ का सामना करना पड़ सकता है। नेत्र पीड़ा हो सकती है। स्वास्थ्य पर व्यय होगा। आर्थिक समस्या रहेगी। वाणी पर नियंत्रण रखें। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। विवाद करने व जल्दबाजी से बचें। व्यापार उत्तम रहेगा।
    राशिरत्न:- पुखराज

 

।। विशेष।।

आज सर्वार्थसिद्धि योग है व आज चतुर्थी का श्राद्ध है।

।।इति शुभम्।।

आचार्य स्वामी विवेकानन्द
ज्योतिर्विद, वास्तुविद व सरस् श्रीरामकथा प्रवक्ता
श्रीधाम श्रीअयोध्या जी
परामर्श हेतु आचार्य श्री से संपर्क का समय प्रातः09:00 से शायं04:00तक
संपर्क सूत्र:-9044741252

Related posts

Leave a Comment