जानिए कैसा रहेगा आपका दिन, पढ़िए 02 सितम्बर बुधवार का पञ्चाङ्ग

।।आप सभी का मंगल हो।।

दिनाँक  02/9/2020 दिन बुधवार का पञ्चाङ्ग

श्री शुभ संवत्:-2077
सूर्य:-दक्षिणायन
सूर्योदय:-प्रातः05:44
सूर्यास्त:-शायं 06:16
ऋतु:-वर्षा
माह:-भाद्रपद
पक्ष:-शुक्ल
तिथि:-पूर्णिमा प्रातः09:33तक तदुपरांत प्रतिपदा
नक्षत्र:-शतभिषा
अमृत मुहूर्त:-प्रातः 07:34 से 09:10 तक
राहुकाल:-दोपहर 12:00 से मध्याह्न01:30 तक
दिशाशूल:-उत्तर
शुभदिशा:-दक्षिण
दिशाशूल बचाव:-आज तिल धनियाँ खा कर घर से बाहर निकलें।

 

।।आज का राशिफल।।

  • मेष:- आज आपको व्यवसायिक परेशानियों से कुछ राहत मिलेगी। धीरे-धीरे अब आपका भाग्य भी आपका साथ देगा। आपको बढ़ते हुए आर्थिक कष्ट से भी मुक्ति मिलेगी। आज सुदूर की यात्रा भी हो सकती है। छोटे-मोटे पार्ट टाइम कारोबार के लिए भी समय निकालना आसान रहेगा। राशिरत्न:-मूँगा
  • वृष:- आज आपके परिवार में किसी शुभ मांगलिक कार्य के आयोजन की चर्चा चलेगी। अपने जीवन स्तर को सुधारने के लिए आपको केवल स्थाई प्रयोग में आने वाली वस्तुओं की ही खरीदारी करनी चाहिए। सांयकाल के समय किसी खास मेहमान का आगमन हो सकता है।
    राशिरत्न:-हीरा,या ओपल
  • मिथुन:- आज आपका समय तेजी से आगे बढ़ने का है। आपकी अप्रत्याशित उन्नति को देखकर सभी हैरान होंगे। स्वयं आपकी नज़र भी अपनी उपलब्धियों पर लग सकती है। प्रगति की इस गति को स्थाई रखना आपका प्रमुख कार्य होना चाहिए अन्यथा आगे चलकर प्रतिष्ठा को धक्का लग सकता है।
    राशिरत्न:-पन्ना
  • कर्क:- आज आपका व्यवहार रूखा हो सकता है। लेक‍िन ध्‍यान रखें क‍ि आपके प्रयासों से इन सारी समस्‍याओं का भी हल न‍िकल आएगा। पर‍िवार के प्रत‍ि आपका समर्पण आपको सभी का स्‍नेह द‍िलाएगा। कार्यक्षेत्र में थोड़ी बहुत द‍िक्‍कतों का भी सामना करना पड़ सकता है।
    राशिरत्न:-मोती
  • सिंह:- आज आपको व‍िशेष रूप से कारोबार की चिंता सताएगी। इसका कारण प‍िछले काफी दिनों से आपके व्‍यवसाय का न‍ियम‍ित न होना है। नौकरी-व्यवसाय आदि के क्षेत्र में यदि आप पूर्ण सुधार चाहते हैं तो आपको आलस्य और आराम का पर‍ित्‍याग करना पड़ेगा। आज आपको अपने कार्य में अध‍िक ध्‍यान की जरूरत है।
    राशिरत्न:-माणिक्य
  • कन्या:- आज आपको अपने कार्यक्षेत्र में व्यर्थ ही भागदौड़ करनी पड़ सकती है। लेक‍िन इसके नतीजे भी लाभदायक होंगे। फिलहाल तो आप अपने कार्य को उत्साहपूर्ण पूरा करें। कुछ समय बाद इससे पर‍िवार में भी सुख-शांत‍ि रहेगी। सभी का प्रेम और स्‍नेह म‍िलेगा।
    राशिरत्न:-पन्ना
  • तुला:- आज आप अकारण ही चिंतित और परेशान हो सकते हैं। सामाजिक और व्यावसायिक क्षेत्र में विरोधियों का भी सामना करना पड़ सकता है।कभी क‍िसी के बारे में कुछ भी खराब न सोचें, क‍िसी के प्रत‍ि मन में ईर्ष्‍या-द्वेष न लाएं।
    राशिरत्न:-हीरा,ओपल
  • वृश्चिक:- आज आपको पर‍िवार में अचानक ही मंगलमय समाचार मिल सकता है। लेक‍िन कार्य-व्यवसाय के क्षेत्र में आने वाली द‍िक्‍कतों को अपने ऊपर हावी न होने दें। यह आपकी सेहत के ल‍िए अच्‍छा होगा। अन्‍यथा स्‍वास्‍थ्‍य ब‍िगड़ सकता है। क‍िसी नए कार्य में न‍िवेश,सोच-समझकर करें।
    राशिरत्न:-मूँगा
  • धनु:- आज आपको किसी नए संपर्क से लाभ मिलेगा। अतीत के संदर्भ में अनुसंधान का फायदा भी मिल सकता है। आज रुका धन म‍िल सकता है। लेक‍िन इसके ल‍िए आपको प्रयास जरूर करना होगा। अपनी पार‍िवार‍िक ज‍िम्‍मेदार‍ियों में क‍िसी तरह की लापरवाही न करे।
    राशिरत्न:-पुखराज
  • मकर:- आज सामाजिक-धार्मिक कार्यों में भाग लेने से सम्मान बढ़ेगा। क्रय-विक्रय के मामले में लाभ होगा। आज पूरे द‍िन शुभ समाचार म‍िलते रहेंगे। मित्रों के साथ भी हास्य-विनोद बढ़ेगा। व्यर्थ के झंझटों से बचे रहें। धार्मिक स्थानों की यात्रा का योग है।
    राशिरत्न:-नीलम
  • कुंभ:- आज उच्चाधिकारियों के सहयोग से वांक्षित कार्य सुलभ हो सकता है। आयात-निर्यात के व्यवसाय में भी लाभ का योग है। अध्यात्म और धर्म कार्यों में भी रुच‍ि बढ़ेगी।
    राशिरत्न:-नीलम
  • मीन:- आज आपकी अध्ययन व अध्यात्म में रुचि बढ़ने के योग हैं। विवादास्पद प्रकरण समाप्त होंगे। गुप्त शत्रु व ईष्‍यालु साथियों से सावधान रहें। आज क‍िसी को उधार देने से बचें।
    राशिरत्न:-पुखराज

।।विशेष।।

आज स्नान दान की पूर्णिमा प्रातः 09:33 तक है !तदुपरांत पितृपक्ष प्रारम्भ प्रतिपदा का श्राद्ध पितृ तर्पणादि प्रारंभ।

आचार्य स्वामी वेकानन्द
ज्योतिर्विद, वास्तुविद व सरस् कथा व्यास
श्रीधाम श्री अयोध्या जी
परामर्श हेतु आचार्य श्री से संपर्क का समय प्रातः09:00 बजे से दोपहर 02:00 तक
संपर्क सूत्र:-9044741252

Related posts

Leave a Comment