जानिये कैसा रहेगा आपका दिन, पढ़े 12 अक्टूबर सोमवार का पञ्चाङ्ग

।।आप सभी का मंगल हो।।

दिनाँक 12/10/2020 दिन सोमवार का पञ्चाङ्ग

विक्रम संवत:-2077
सूर्य:-दक्षिणायन
सूर्योदय:-प्रातः06:13
सूर्यास्त:-शायं 05:47
ऋतु:-शदर
माह:-आश्विन(अधिक)
पक्ष:-कृष्ण
तिथि:-दशमी
नक्षत्र:-श्लेषा
अमृतमुहूर्त:-प्रातः06:20 से 07:47तक
राहूकाल:-प्रातः07:30 से 09:00तक
दिशाशूल:-पूर्व
शुभदिशा:-पश्चिम
दिशाशूल बचाव:-सोमवार को दर्पण देख कर या पुष्प घ्राण कर घर से निर्गत हों।

।।आज का राशिफल।।

  • मेष:-आज पारिवारिक दायित्वों की पूर्ति होगी। व्यक्ति विशेष से तनाव भी संभव है। आर्थिक पक्ष मनोनुकूल रहेगा। पारिवारिक वातावरण सामान्य रहेगा।
    राशिरत्न:-मूँगा
  • वृष:-आज मैत्री संबंधो से विशेष लसभ संभव हैं। धर्मिक कार्टन में रुचि बढ़ेगी। व्यापार व व्यवहार में अभिवृद्धि होगी।सरकारी कार्यों में पूर्ण सफलता जे योग बनते दिख रहे है।यात्रा से पर्याप्त लाभ संभव है।
    राशिरत्न:-हीरा,या ओपल
  • मिथुन:-आज आपकी व्यापारिक व राजनैतिक पड़ प्रतिष्ठा में वृद्धि संभव है।अचल संपत्ति के मामले में सफलता मिल सकेगी। यात्रा सम्बन्धित कार्यों में व्यवधान संभव है। सन्तान पक्ष से तनाव संभव है।
    राशिरत्न:-पन्ना
  • कर्क:-आज व्यापारिक व स्थाई संपत्ति का आपको पूरा लसभ मिल सकेगा। जीवन साथी का सहयोग मिलेगा। पद व प्रतिष्ठा में अभिवृद्धि संभव है। आर्थिक पक्ष में बढोत्तरी संभव है। कृषि कार्यों में मध्यम लाभ है।यात्रा से स्वास्थय प्रभावित हो सकता है।
    राशिरत्न:-मोती,या चंद्रमणी
  • सिंह:-आज व्यापारिक रिश्तों में निकटता आएगी। किन्तु व्यवहारिक संबंध में सामान्य से भी कम लाभ मिल सकेगा। राजनैतिक उठापटक बनी रह सकती है। शाम तक लगभग कार्यों में स्थिरता मिल सकेगी।
    पारिवारिक असयोग का सामना करना पड़ सकता है।
    राशिरत्न:-माणिक्य
  • कन्या:-आज शैक्षिक व प्रतियोगिता के क्षेत्र में किये गए प्रयास लगभग सफल रह सकेंगे।गुरु जनों का आशीर्वाद मिल सकेगा। पारिवारिक सम्बन्धो में निकटता आएगी। व्यापारिक कार्यों में मध्यम लाभ मिल सकेगा। कानूनी कार्यों में विलम्ब होगा।
    राशिरत्न:-पन्ना
  • तुला:-आज किसी महत्वपूर्ण कार्य के संपन्न होने से आत्म विश्वास में वृद्धी होगी। घ्रं के मुखिया का स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। बासी भोजन का त्याग करें।व्यापर व नौकरी में स्थिति सामान्य रहेगी। यात्रा धन व्यय व शारीरिक कष्ट संभव है।
    राशिरत्न:-हीरा,या ओपल
  • वृश्चिक:-आज के दिन की गई व्यावसायिक योजनाएं फलीभूत हो सकेंगीं। शासनसत्ता का सहयोग मिलेगा। राजनैतिक कार्यों में अभूतपूर्व सफलता के योग बनते दिख रहे हैं।
    राशिरत्न:-मूँगा
  • धनु:-आज व्यापार मध्यम लाभ कारक रह सकता है। मित्रों व पड़ोसियों के सहयोग स्थिर लाभ दिला सकता है।स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। वाणी पर संयम रखें। शैक्षिक कार्यों में मध्यम सफलता संभव है।
    राशिरत्न:-पुखराज
  • मकर:-आज व्यापार में मन्दी का सामना करना पड़ सकता है। अकारण तनाव से बचें।किन्तु शैक्षिक व राजनैतिक कार्यों में आशातीत सफलता मिल सकती है। परिवार में मंगल कार्यों का संपादन भी संभव है। अवसाद से जरूर बचें।
    राशिरत्न:-नीलम
  • कुंभ:-आज आपके द्वारा किये गए व्यवसायिक कार्य अवश्य सफल हो सकेंगे। शैक्षिक पद -प्रतिष्ठा में अभिवृद्धि संभव है। वयो वृद्धों का आशीर्वाद मिल सकेगा। शायं काल तक स्थिर लाभ भी संभव है। पारिवारिक माहौल मधुर होगा। यात्रा से पर्याप्त लाभ संभव है।
    राशिरत्न:-नीलम
  • मीन:-आज चल अचल संपत्ति के मामले में प्रगति मिलेगी। संभव है कि जीवन साथी से मतभेद हो, किन्तु सन्तति से मन प्रसन्न व उत्साहित रह सकेगा। कानूनी कार्यों में मध्यम सफलता संभव है। सुदूर यात्रा के ययोग बन रहे है।मन स्थिर महसूस करेगा।
    राशिरत्न:-पुखराज

 

।।वास्तु विज्ञान।।

शयनकक्ष में पलंग दरवाजे के पास नहीं रखना चाहिए, ऐसा करने से मन मे अशांति व व्याकुलता बनी रहती है।

।।इति शुभम्।।

आचार्य स्वामी विवेकानन्द जी
ज्योतिर्विद, वास्तुविद व सरस् श्री रामकथा व श्रीमद्भागवत कथा व्यास श्रीधाम श्री अयोध्या जी
आचार्य श्री से परामर्श हेतु संपर्क समय प्रातः09:00 से शायं 04:00 तक
संपर्क सूत्र:-9044741252

Related posts

Leave a Comment