जानिए कैसा रहेगा आपका दिन, पढ़ें 16 जून बुधवार का पञ्चाङ्ग

।।आप सभी का मंगल हो।।

आज दिनाँक 16/06/2021 दिन बुधवार का पञ्चाङ्ग

विक्रम संवत:-2078(आनन्द नाम)

शक संवत:-1943(प्लव नाम)

सूर्य:-उत्तरायण

सूर्योदय :-प्रातः05:13

सूर्यास्त:-शायं 06:47

ऋतु:-ग्रीष्म

माह:-ज्येष्ठ

पक्ष:-शुक्ल

तिथि:-षष्ठी

नक्षत्र:-मघा

योग:-हर्षण तदुपरान्त वज्र

करण :-प्रथम कौलव तदुपरांत तैतिल

अमृतमुहूर्त:-प्रातः 06:50से 08:34तक

राहूकाल:-अपराह्न12:00 से 01:30 तक

दिशाशूल:-उत्तर

शुभदिशा:-दक्षिण

दिशाशूल परिहार:-आज तिल, या धनियाँ खा कर यात्रा करें मंगल होगा।

।।आज का राशिफल।।

मेष :-

आज व्यापर में उतार चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। पारिवारिक माहौल शन्तिप्रद रहेगा। कानूनी कार्यों में अड़चनें आ सकती हैं।यात्रा कष्ट कारक हो सकती है।

राशिरत्न:-मूँगा

 

वृष :-

आज नौकरी में अपेक्षाकृत अधिक भाग दौड़ रह सकती है। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।पारिवारिक अनुकूलता बनी रहेगी। व्यक्ति विशेष का सहयोग मिलेगा। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगा।यात्रा लाभप्रद रहेगी।

राशिरत्न:-हीरा, या ओपल

 

मिथुन :-

आज आपका व्यापार उत्तम लाभ प्रद रहेगा।पदोन्नति व मनोनुकूल स्थानांतरण संभव है। पारिवारिक वातावरण उत्तम रहेगा। पैरों के दर्द में कमी आएगी। यात्रा मध्यम लाभदायक रहेगी।

राशिरत्न:-पन्ना

 

कर्क :-

आज व्यापार में उत्तम लाभ मिल सकेगा। सहयोगियों से आर्थिक सहानुभूति मिल सकेगी। किसी बड़े कार्य की पृष्ठभूमि निर्मित हो सकेगी।यात्रा के प्रबल योग है। पारिवारिक माहौल उत्तम रहेगा।

राशिरत्न:-मोती

 

सिंह :-

आज मन मे सहज प्रेम व करुणा की भावना लगभग बनी रहेगी। आध्यात्मिक ऊर्जा के प्रति मन सहज आकर्षित रह सकता है।व्यापार में सामान्य लाभ मिलेगा। आज आप खुद के करीब होने का अनुभव कर सकेंगे। यात्रा कष्ट कारक हो सकती है।

राशिरत्न:-माणिक्य

 

कन्या :-

आज आपको व्यवसाय में नई योजना के साथ भरपूर लाभ मिल सकेगा। प्रतिस्पर्धी आज स्पर्धा में पीछे रहेंगे।सन्तान के पक्ष से प्रसन्नता मिलेगी। व्यक्ति विशेष के सहयोग से बड़ी डील हो सकेगी।

राशिरत्न:-पन्ना

 

तुला :-

आज सरकारी कार्यों में अनुकूल लाभ संभव है। पारस्परिक परिवारिक सहयोग से स्थित संपत्ति का लाभ मिल सकेगा। घर मे किसी उत्सव से मन उतसाहित रह सकेगा। यात्रा से मध्यम लाभ संभव है।

राशिरत्न:-हीरा,या ओपल

 

 वृश्चिक :-

आज व्यापर में आय से अधिक व्यय का सामना करना पड़ सकता है।जीवन साथी का स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। सरकारी कार्यों में प्रतिकूलता का सामना करना पड़ सकता है।सुदूर यात्रा से लाभ संभव है।

राशिरत्न:-मूँगा

 

धनु :-

आज व्यापार में उत्तम लाभ संभव है। पैतृक संपत्ति का भरपूर लाभ आज मिल सकेगा। किसी बड़े व्यापारिक समझौते की पृष्ठभूमि बन सकेगी। परिवारिक प्रतिकूलता दूर हो सकेगी। नूतन वाहन का सुख मिल सकेगा।

राशिरत्न:-पुखराज

 

मकर :-

आज आप के सभी कार्य निर्बाद गति से पूर्ण हो सकेंगे।पारिवारिक कलह शांत होगा। कृषि कार्यों में अपेक्षित लाभ मिल सकेगा। सुदूर यात्रा सुखद व मांगलिक हो सकेगी।

राशिरत्न:-नीलम

 

कुंभ :-

आज व्यापर में उत्तम लाभ के साथ साथ निर्मल यश भी मिल सकेगा। पारिवारिक सहयोग की भावना प्रबल होगी। सरकारी कार्यों में अपेक्षाकृत अधिक भाग दौड़ रह सकता है। यात्रा सुखद होगी।

राशिरत्न:-नीलम

 

 मीन :-

आब आप का भाग्य सूर्य की भाँति चमकना प्रारंभ कर सकेगा। दुःख दरिद्र का समय पूर्णतया समाप्त हो सकेगा। पारिवारिक कार्यों में उत्साह बना रहेगा। सरकारी कार्यों में प्रगति दिखेगी। यात्रा सुविधाए जनक रहेगी।

राशिरत्न:-पुखराज

 

।।तिथि विशेष।।

आज विवाह मुहूर्त है।

 

।।इति शुभम्।।

आचार्य स्वामी विवेकानन्द जी

ज्योतिर्विद, वास्तुविद व सरस् सङ्गीत मय श्रीरामकथा व श्रीमद्भागवत कथा व्यास श्रीधाम श्री अयोध्या जी संपर्क सूत्र:-9044741252

Related posts

Leave a Comment