जानिए कैसा रहेगा आपका दिन, इस रविवार को है अति दुर्लभ रविपुष्य योग, कई प्रकार से अति लाभ प्रद

।।आप सभी का मंगल हो।।

दिनाँक 13/09/2020 दिन रविवार का पञ्चाङ्ग
विक्रम संवत:-2077
सूर्य:-दक्षिणायन
सूर्योदय:-प्रातः05:52
सूर्यास्त:-शायं 06:08
ऋतु:-वर्षा
माह:-आश्विन
पक्ष:-कृष्ण
तिथि:-एकादशी
नक्षत्र:-पुर्नवसु मध्याह्न01:24 तदुपरांत पुष्य नक्षत्र
अमृतमुहूर्त:-प्रातः10:43 से मध्याह्न 12:16
राहूकाल:-शायं 04:30 से 06:00 तक
दिशाशूल:-पश्चिम
शुभदिशा:-पूर्व

दिशाशूल बचाव:-रविवार को दलिया,घी, या पान खा कर बाहर निकलें।

।।आज का राशिफल।।

मेष:-
आज अधिकारियों का आपको सहयोग मिलेगा, जिससे आपके रुके हुए कार्य पूरे होंगे। विदेश यात्रा के योग बन रहे हैैं। आज आराम कम और मेहनत अधिक करेंगे, जिससे आपके यश में वृद्धि होगी। आय के साधनों में वृद्धि होगी। छात्रों को गुरुजनों का आशीर्वाद प्राप्त होगा।
राशिरत्न:-मूँगा

वृष:
आज धन और सांसारिक सुख वृद्धि देखने को मिलेगी, साथ ही स्वास्थ्य में सुधार आएगा। व्यापार में साझेदारों से मानसिक तनाव हो सकता है। परिवार के वरिष्ठ सदस्यों के साथ भविष्य की योजनाओं पर चर्चा होगी, समस्याओं का समाधान ढूढ़ेंगे। पराक्रम में वृद्धि होगी और किसी मांगलिक समारोह में शामिल होने का अवसर प्राप्त होगा।
राशिरत्न:-हीरा या ओपल

मिथुन:
आज पैतृक स्थायी संपत्ति में वृद्धि के प्रबल योग हैं। माता-पिता का पूर्ण सहयोग मिलेगा। संतान की तरफ से कष्ट बढ़ सकता है। सामाजिक तथा राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को लाभ होगा और घर में शुभचिंतकों के आगमन से मनोबल बढ़ेगा।
राशिरत्न:-पन्ना

कर्क:-
आज का दिन आपके लिए काफी लाभदायक रहेगा। आज जो भी निवेश करेंगे, उसमें आशा के अनुकूल लाभ होगा। लोगों का सहयोग मिलेगा। कला के माध्यम से आपको ख्याति मिलेगी और लोग आपकी कार्यशैली की प्रशंसा भी करेंगे।
राशिरत्न:-मोती

सिंह:-
आज आपका ज्ञान व अनुभव सम्मान दिलाएगा। साथ ही उनके विचारों को भी प्रभावित करेगा। पारिवारिक संपत्ति के मिलने की प्रबल संभावनाएं हैं। पिता पक्ष से पूर्ण सहयोग मिलेगा। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें और किसी भी नए कार्य जल्बादी न करें। यात्रा पर जाना हो सकते हैं।
राशिरत्न:-माणिक्य

कन्या:-
आज धन का आगमन होगा, जिससे कोष में वृद्धि होगी। जीवनसाथी के साथ उत्तम समय व्यतीत करेंगे।आपके व्यक्तित्व में आकर्षण का भाव बढ़ेगा, जिससे पारिवारिक संबंधों में मज़बूती आएगी। लेन-देन के मामले में आपको सतकर्ता बरतनी होगी।
राशिरत्न:-पन्ना

तुला:-
आज कार्यक्षेत्र में वरिष्ठ व्यक्ति भी आपकी बात सुनेंगे, जिससे सभी अवाश्यक कार्य आसानी से बनते चले जाएंगे। दान-पुण्य का कार्य करने से सम्मान में इजाफा होगा। पिछले कई दिनों से बंद पड़ा कार्य फिर से शुरू हो सकता।
राशिरत्न:-हीरा,या ओपल

वृश्चिक:-
आज अपनी इच्छा शक्ति और संकल्प के बल पर आप सभी चुनौतियों का सफलतापूर्वक सम्मान करेंगे। छात्रों को कुछ अवरोधों का सामना करना पड़ सकता है। ऐसी कोई भी वस्तु न खरीदें, जो जल्दी खराब हो जाए अन्यथा बाद में खरीदारी पर पछतावा हो सकता है। विदेश से संबंधित व्यापारिक रिश्ते आपके लिए लाभ का कारण बनेंगे।
राशिरत्न:-मूँगा

धनु:-
आज कार्यों में विघ्न आएंगे, जिससे आप परेशान रहेंगे। विदेश संबंधी कार्यों व संतान पक्ष पर अनावश्यक पैसा खर्चा हो सकता है। कोर्ट-कचहरी के मामलों में भी कुछ रूकावट आ सकती है लेकिन आप सभी समस्याओं को धैर्य के साथ सुलझाने का प्रयास करेंगे।
राशिरत्न:-पुखराज

मकर:-
आज नई नौकरी की खोज पूरी होगी। साथ ही कार्यक्षेत्र और कार्यप्रणाली में भी बदलाव आएगा। आपके द्वारा लिए गए निर्णय भविष्य में लाभदायक होंगे। साथ ही छात्र भविष्य के लिए कोई फैसला लेंगे। जीवनसाथी का आपके सभी कार्यों में पूर्ण सहयोग मिलेगा और आय के साधन बनते रहेंगे। सायंकाल के समय चोटादि का भय बना रहेगा।
राशिरत्न:-नीलम

कुंभ:-
आर्थिक तौर पर आप सशक्त होंगे। साथ ही राजनीति से जुड़े व्यक्तियों को उन्नति के विशेष अवसर प्राप्त होंगे। पारिवारिक स्थिति आपके अनुकूल बनी हुई है और विवाह योग्य जातकों को शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। पिता से मार्गदर्शन व सहयोग मिलेगा। आपकी नेतृत्व तथा संगठनात्मक क्षमता का विकास होगा।
राशिरत्न:-नीलम

मीन:-
आज विशेष धन लाभ व आय के साधनों में वृद्धि होगी। सम्भ्रांत लोगों के साथ संपर्क बनेंगे, जिनसे भविष्य में लाभ होगा। विदेश जाने के योग बन रहे हैं। स्वास्थ्य का पूरा ध्यान रखें। छात्रों को नए उच्च शिक्षा से संबंधिक अवसरों की प्राप्ति होगी। संतान से संबंधित कोई शुभ समाचार मिलेगा।
राशिरत्न:-पुखराज

।।विशेष।।
रविवार को एकादशी का श्राध्द है और इंदिरा एकादशी व्रत सभी की है।
रविवार को अति दुर्लभ रविपुष्य योग है। जो कई प्रकार से अति लाभ प्रद होता है।

।।इति शुभम्।।

आचार्य स्वामी विवेकानन्द
ज्योतिर्विद, वास्तुविद व सरस् श्री रामकथा प्रवक्ता
श्री धाम श्री अयोध्या जी
आचार्य श्री से परामर्श हेतु संपर्क समय प्रातः09:00 से शायं 04:00 तक
संपर्क सूत्र:-9044741252

Related posts

Leave a Comment