जानिए कैसा रहेगा आपका दिन, पढ़ें 28 जुलाई बुधवार का पञ्चाङ्

।।आप सभी का मंगल हो।।

आज दिनाँक 28/07/2021दिन बुधवार का पञ्चाङ्ग

विक्रम संवत:-2078(आनन्द नामक)

शक संवत:-1943(प्लव नाम)

सूर्य:-उत्तरायण

सूर्योदय:-प्रातः05:22

सूर्यास्त:-शायं 06:38

ऋतु:-वर्षा

माह:-श्रावण

पक्ष:-कृष्ण

तिथि:- पंचमी

नक्षत्र:-पूर्वाभाद्रपद

योग:-अतिगण्ड

करण:-कौलव तदुपरांत तैतिल

अमृतमुहूर्त:-प्रातः07:04से 08:45तक

राहूकाल:-मध्याह्न 12:00 से 01:30 तक

दिशाशूल:-उत्तर

शुभदिशा:-दक्षिण

दिशाशूल बचाव:-बुधवार को तिल या धनियाँ खा कर घर से निकलें।

 

।।आज का राशिफल।।

मेष:-

आज का दिन आपके लिए कुछ असमंजस बना रहेगा। आज आपको अपने बिजनेस के लिए कड़वाहट को मिठास में बदलने की कला को सीखना होगा, तभी आप लाभ कमा पाएंगे और अपने शत्रुओं को भी अपने मित्रों की तरह इस्तेमाल कर पाएंगे। जीवनसाथी से आज आपको सहयोग व सानिध्य हर मात्रा में मिलता दिख रहा है। संतान पक्ष की ओर से आपको आज कोई आशा जनक समाचार सुनने को मिल सकता है। रात्रि का समय आप अपने प्रियजनों के साथ आमोद प्रमोद में व्यतीत करेंगे।

राशिरत्न:-मूँग

 

वृष:-

आज का दिन आपके लिए सुखमय रहेगा। राजनीति के क्षेत्र में कार्यरत लोगों को आज उत्तम सफलता प्राप्त हो सकती है, वहीं शासन व सता का भी गठजोड़ आपको मिल सकता है। नए अनुबंधों के द्वारा पद व प्रतिष्ठा में वृद्धि होने के योग बनते दिख रहे हैं। विद्यार्थियों को परीक्षा में आशा जनक समाचार सुनने को मिल सकता है। रात्रि के समय कुछ अप्रिय व्यक्तियों के कारण आपको अनावश्यक कष्ट का सामना करना पड़ सकता है। संतान को उत्तम कार्य करते देख मन में प्रसन्नता होगी।

राशिरत्न:-हीरा या ओपल

 

मिथुन:-

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। संतान की शिक्षा में मनचाही सफलता प्राप्त होने से आज आपका मन प्रसन्न रहेगा। सायंकाल के समय आज आपको आपका रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूती मिलेगी और आप अपने परिवार के किसी सदस्य की इच्छा की पूर्ति कर सकते हैं, जिसे देखकर परिवार के और सदस्य भी आपसे अपनी इच्छा जाहिर कर सकते हैं। रात्रि का समय आज आप किसी मांगलिक समारोह में सम्मिलित हो सकते हैं।

राशिरत्न:-पन्ना

 

कर्क :-

आज का दिन आपके लिए कुछ खट्टा मीठा रह सकता है। आज आपको अपने बिजनेस में कुछ लाभ व कुछ हानि का सामना करना पड़ेगा, लेकिन लाभ व हानि बराबर होने के कारण आज आप ज्यादा परेशान नहीं होंगे क्योंकि आप अपनी दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति करने में सफल रहेंगे। आज आप अपने जीवनसाथी को कहीं घुमाने फिराने लेकर जा सकते है व कुछ शॉपिंग भी करा सकते हैं। यदि आज आप को व्यापार के लिए कुछ यात्रा करनी पड़े, तो अवश्य करें क्योंकि यह आपको लाभ अवश्य देंगी।

राशिरत्न:-मोती

 

सिंह:-

आज का दिन मध्यम रुप से फलदायक रहेगा। विवाह योग्य जातकों के लिए उत्तम विवाह के प्रस्ताव आएंगे। आमदनी के नए-नए स्रोत प्राप्त होंगे। वाणी की सौम्यता आज आपको मान सम्मान दिलाएगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में आज आपको विशेष सफलता प्राप्त हो सकती है, लेकिन व्यापार में विरोधी सक्रिय रहेंगे, इसलिए आपको सतर्क रहना होगा। यदि साझेदारी में आपने किसी व्यापार को करने की सोची है, तो उसके लिए दिन उत्तम रहेगा। भाई व बहनों के साथ रिश्तों में यदि कोई तनाव चल रहा था, तो वह आज समाप्त होगा और संबंधों में सुधार होगा।

राशिरत्न:-माणिक्य

 

कन्या :-

रोजगार की दिशा में कार्यरत लोगों को उत्तम अवसर प्राप्त होंगे। यदि आपका कोई संपत्ति संबंधित कानूनी विवाद चल रहा है, तो उसमें आज आपको जीत मिल सकते हैं, जिसके कारण आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी पार्टी का आयोजन भी कर सकते हैं। विद्यार्थियों को शिक्षा में आ रही बाधा को दूर करने के लिए अपने गुरुजनों के साथ की आवश्यकता होगी। नौकरी मे आज पदोन्नति मिल सकती हैं। ससुराल पक्ष से आज आपको मान सम्मान मिलता दिख रहा है।

राशिरत्न:-पन्ना

 

तुला:-

आज आपके चारों ओर का वातावरण सुखद रहेगा। घर परिवार के सभी सदस्यों की खुशियां बढ़ेंगी। बिजनेस में कई दिनों से चली आ रही लेनदेन की समस्या समाप्त होगी, जिस कारण आप प्रसन्न होंगे। पर्याप्त मात्रा में आज धन हाथ लग सकता है, जिसके कारण आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा और आप दैनिक आवश्यकताओं की जरूरत का कुछ सामान भी खरीद सकते हैं। पास व दूर की यात्रा का प्रबंध को स्थगित सकता है। विदेश में रह रहे किसी परिजन से आज आपको कोई सूचना मिल सकती है।

राशिरत्न:-हीरा या ओपल

 

वृश्चिक :-

आज का दिन आपको अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखना होगा और अपने शत्रुओं से बचना होगा। आज आपकी नौकरी में आपके कुछ शत्रु आपका काम बिगाड़ने की कोशिश कर सकते हैं, जिसके कारण आपको अपने अधिकारियों से डांट खानी पड़ सकती है, इसलिए सावधान रहें। अपने दोस्तों की सलाह से आज अपने धन को निवेश करने की सोचेंगे। सायं काल का समय आज आप अपने माता पिता की सेवा में व्यतीत करेंगे। जीवनसाथी को आज कोई रोग परेशान कर सकता है। संतान के विवाह में आ रही बाधा आज किसी मित्र की मदद से दूर होगी।

राशिरत्न:-मूँगा

 

धनु :-

आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। आज आपके विरोधी भी आपकी प्रशंसा करते नजर आएंगे, जिसे देखकर आपको हैरानी भी अवश्य होगी। शासन सत्ता का भी आज आपको गठजोड़ लाभ मिल सकता है। सामाजिक व सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेने का आज आपको अवसर प्राप्त होगा, जिसमें आप बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। ससुराल पक्ष से आज आपको पर्याप्त मात्रा में धन लाभ मिल सकता है। आज आपको अपने किसी रुके हुए कार्य को शुरू करने का फिर से मौका मिल सकता है।

राशिरत्न:-पुखराज

 

मकर:-

आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से उत्तम रहेगा। आज आपको पारिवारिक व आर्थिक मामलों में सफलता मिलने के योग बनते दिख रहे हैं। आजीविका के क्षेत्र में कार्यरत लोगों को आज उत्तम अवसर प्राप्त होंगे। आज आपको अपने माता-पिता के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा। यदि कोई रोग परेशान कर रहा था, तो उसके कष्ट मे वृद्धि हो सकती है। आज आपके घर किसी अतिथि का आगमन हो सकता है, इसमें कुछ धन भी व्यय होगा।

राशिरत्न:-नीलम

 

कुंभ :-

आज का दिन आपके लिए मध्यम रुप से फलदायक रहेगा। आज आपको अपने किसी परिजन से कोई विपरीत समाचार सुनने को मिल सकता है, जिसके कारण आपको यात्रा पर भी जाना पड़ सकता है। यदि आज आप किसी से संबंधित कारोबार में निवेश करने की सोच रहे हैं, तो किसी जानकार व्यक्ति से राय अवश्य करे, नहीं तो आपका वह पैसा डूब सकता है। जीवन साथी से आज किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है, जिससे वह आपसे नाराज हो सकती हैं।

राशिरत्न:-नीलम

 

मीन :-

आज का दिन आपके लिए कुछ परेशानी भरा रह रह सकता है। आज आपको संतान के भविष्य से संबंधित कोई चिंता सता सकती है। आज रात को अपने परिजनों से लेनदेन करते समय सावधानी बरतनी होगी अन्यथा संबंधों में दरार पड़ सकती है। आज आपको धार्मिक क्षेत्रों की यात्रा पर जाना पड़ सकता है। यदि परिवार के लोगो मे कोई विवाद चल रहा था, तो वह आज समाप्त होगा। किसी पुराने मित्र से हुई मुलाकात से भविष्य में आपको धन लाभ के योग बनते दिख रहे हैं।

राशिरत्न:- पुखराज

 

।।तिथि विशेष।।

आज धान्यरोपण, जातकर्म, नामकरण, अन्न प्राशन, दीक्षाग्रहण मुहूर्त है।

 

।।इति शुभम्।।

आचार्य स्वामी विवेकानन्द जी

ज्योतिर्विद, वास्तुविद, व सरस् कथा व्यास श्री धाम श्री अयोध्या जी संपर्क सूत्र:-9044741252

Related posts

Leave a Comment