जानिए कैसा रहेगा आपका दिन, पढ़ें 2 अगस्त सोमवार का पञ्चाङ्

।।आप सभी का मंगल हो।।
आज दिनाँक 02/08/2021 दिन सोमवार का पञ्चाङ्ग
विक्रम संवत:-2078(आनन्द नाम)
शक संवत:-1943(प्लव नाम)
सूर्य:-उत्तरायण
सूर्योदय:-प्रातः05:25
सूर्यास्त:-शायं 06:35
ऋतु:-वर्षा
माह:- श्रावण
पक्ष:-कृष्ण
तिथि:-नवमी
नक्षत्र:-कृतिका
योग:-वृद्धि
करण:-प्रथम गरतदुपरान्त वणिज
अमृतमुहूर्त:-प्रातः05:25 से 07:05तक
राहूकाल:-प्रातः07:30 से09:00 तक
दिशाशूल:-पूर्व
शुभदिशा:-पश्चिम
दिशाशूल बचाव:-आज दर्पण देख कर या पुष्प सूंघकर यात्रा करें।

।।आज का राशिफल।।


मेष:-
आज का दिन आपके लिए लाभ का दिन है। यदि किसी मामले में निवेश करना चाहते हैं, तो आज दिल खोलकर करें क्योंकि इसका आपको भरपूर लाभ मिलता दिख रहा है, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।आप आज काफी व्यस्त रहेंगे, बिना वजह की भागदौड़ करनी पड़ सकती है, लेकिन सावधानी बरतें क्योंकि पैर में चोट या मोच आने की आशंका है। शाम के समय आप किसी मांगलिक का समारोह में भाग ले सकते हैं, जिससे मन प्रसन्न होगा।
राशिरत्न:-मूँगा

 

वृष :-
आज का दिन धन के मामले में थोड़ा कमजोर रहेगा, इसीलिए आपको फालतू खर्चा करने से बचना होगा। यदि आप किसी शारीरिक कष्ट से पीड़ित हैं, तो आज वह आपको ज्यादा पीड़ा दे सकता है। शाम से लेकर रात तक का समय आज आप अपने परिवार जनों के साथ गाने बजाने में व्यतीत करेंगे। आज दोस्तों से भी आपको सहयोग मिलता दिख रहा है। सामाजिक कार्यक्रम में भी आज आप का हिस्सा ले सकते हैं। आज आपकी रुचि धर्म और आध्यात्मिक और बढ़ेगी
राशिरत्न:-हीरा,या ओपल

 

मिथुन :-
आज भाग्य का आपको भरपूर साथ मिलेगा और आपने जो परिश्रम किया है, उसके भी आपको मधुर फल प्राप्त होंगे। आपको ननिहाल पक्ष से आज प्रेम व स्नेह मिलने की संभावना प्रबल दिख रही है। आज अपनी शान शौकत के पर खर्चा करेंगे, खर्चे के मामले में आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहेगा ।आपके शत्रु भी आपको देखकर परेशान रहेंगे। अपनी माता व पिता जी का विशेष ध्यान रखें, उनका आशीर्वाद प्राप्त होगा और मन प्रसन्न रहेगा। संतान के प्रति भी आपका विश्वास और अधिक मजबूत होगा।
राशिरत्न:-पन्ना

 

कर्क :-
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आज ससुराल पक्ष से भी आपको लाभ मिलने के संकेत नजर आ रहे हैं। आप सभी पुराने गिले-शिकवे भूलकर नए संबंध बनाने के लिए तैयार रहेंगे, लेकिन ध्यान रखें मधुर वाणी का प्रयोग करें, तो काम आसानी से बन जाएंगे। यदि नेत्रों से संबंधित कोई कष्ट है, तो उसमें आज सुधार होगा। आज आपको मानसिक अशांति और चिंता के कारण मन में चिड़ सी पैदा हो सकती है, लेकिन माता-पिता के सहयोग और आशीर्वाद से दिन के उत्तरार्ध में राहत मिलती दिख रही है।
राशिरत्न:-मोती

 

सिंह :-
आज दिन आपके लिए अत्यंत लाभकारी रहेगा। आपके अंदर साहस और निर्भीकता का भाव भरपूर रहेगा। पत्नी को आज स्वास्थ्य से संबंधित कोई परेशानी हो सकती है और आपका व्यर्थ व्यय भी हो सकता है। लोग इसको आपकी मजबूरी या स्वार्थ भी समझ सकते हैं, लेकिन व्यापार में भरपूर धन लाभ की स्थिति देख रही है। आपको अपने माता-पिता का सहयोग प्राप्त होगा और वह आपसे संतुष्ट भी रहेंगे, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा
राशिरत्न:-माणिक्य

 

कन्या :-
आप अपने जीवन में दूसरों के बारे में काफी सोचते हैं और चिंतित भी रहते हैं, जिसकी वजह से कई बार आपके अपने काम पीछे छूट जाते हैं। आज आप अपने गुरुजनों के प्रति पूर्ण भक्ति भाव और निष्ठा रखेंगे। यदि आप किसी व्यवसाय में इन्वेस्ट करना चाहते हैं, तो उसके लिए आज दिन शुभ रहेगा। विद्यार्थी किसी प्रतियोगिता में भाग लेना चाहते हैं, तो उसमें सफलता मिलेगी। सायं काल का समय आज आप अपने परिवार के साथ व्यतीत करेंगे।
राशिरत्न:-पन्ना

 

तुला:-
आज किसी कारणवश आपके मन में अशांति और परेशानी हो सकती है और व्यापार में वृद्धि के लिए किए गए प्रयास भी आज निष्फल हो सकते है। सायंकाल तक आप अपने धैर्य तथा प्रतिभा से अपने शत्रुओं पर विजय प्राप्त करने में सफल रहेंगे। यदि कोई सरकारी विवाद चल रहा है, तो वह आज पूरा हो सकता है। दिन के अंत का समय आपके लिए सुखदाई होगा। परिवार जनों का साथ मिलेगा। संतान से भी कोई सुखद समाचार मिल सकता है।
राशिरत्न:-हीरा, या ओपल

 

वृश्चिक :-
आज आपके अंदर कहीं से दान पुण्य व परोपकार की भावना विकसित होती दिख रही है और आप धार्मिक कार्यों में भी रुचि लेते नजर आएंगे, जिसमें भाग्य आप को पूर्ण सहयोग प्राप्त करेगा और आपकी आर्थिक स्थिति भी सुदृढ़ होती दिख रही है, लेकिन शाम से लेकर रात तक आपको किसी कारण पेट में दर्द की समस्या हो सकती है, इसलिए अपने खान-पान का ध्यान रखें। आज आप मित्रों के साथ भी घूमने फिरने जा सकते हैं
राशिरत्न:-मूँगा

 

धनु :-
आज का दिन आपके लिए बहुमूल्य वस्तुओं की प्राप्ति का है, लेकिन उसके साथ कुछ ऐसे अनावश्यक खर्चे भी सामने आ सकते हैं, जो आप को ना चाहते हुए भी करने ही पड़ेंगे, जिससे धन व्यय होगा। ससुराल पक्ष से भी आज आपको मान सम्मान मिलता दिख रहा है। वैसे भी आज आपको लाभ होगा और आपके रुके हुए कार्य भी पूर्ण हो जाएंगे। यदि किसी कार्य में आज निवेश करना पड़े, तो जरूर करें जिसका आपको भविष्य में लाभ प्राप्त होगा।
राशिरत्न:-पुखराज

 

मकर :-
आज का दिन आपको अपने परिजनों से विश्वासघात होने की आशंका है। आज शाम से लेकर रात्रि तक आप किसी समीप की यात्रा पर भी जा सकते हैं, जो लाभकारी रहेगी। आप आज दिन बुद्धि और विवेक से नई खोज करने में बिताएंगे। यदि आप अपनी आवश्यकता के अनुसार खर्चा करेंगे, तो इसमें ही समझदारी है। परिवार के सदस्य आपका भरपूर साथ देंगे। पत्नी से कुछ वाद विवाद हो सकता है।
राशिरत्न:-नीलम

 

कुंभ :-
यदि आपकी संतान से संबंधित कोई विवाद और समस्या चल रहा है, तो वह आज हल हो जाएगी, जिससे परिवार में खुशी की लहर दौड़ेगी। खुशमिजाज व्यक्तित्व होने के कारण अन्य व्यक्ति भी आप से संबंध बनाने की चेष्टा रखेंगे। मान सम्मान मिलने से आप का मनोबल और बढ़ता दिखेगा। रात्रि का समय प्रिय जनों व परिजनों से हास्य विनोद में भी बीतेगा। दिन आपके लिए आज उत्तम लाभकारी रहेगा।
राशिरत्न:-नीलम

 

मीन :-
आज शाम का समय आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ हंसी और मस्ती में बिताएंगे। पत्नी पक्ष से भी आपको हर तरह का वंचित सहयोग मिलेगा। आज आपके लिए सम्मान प्राप्ति का दिन है। यदि आप किसी व्यक्ति या संस्था या बैंक से धन लेने की सोच रहे हैं, तो आज बिल्कुल ना लें क्योंकि इसे चुका पाना आपके लिए मुश्किल होगा। पुराने मित्र भी आज आपको सहयोग प्राप्त करेंगे, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। विद्यार्थियों को आज थोड़ी ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी।
राशिरत्न:-पुखराज

।।तिथि विशेष।।
आज श्रावण सोम व्रत है।
भगवान उमामहेश्वर पूजन व सर्वार्थसिद्धि योग है ।

 

।।इति शुभम्।।

आचार्य स्वामी विवेकानन्द जी ज्योतिर्विद ,वास्तुविद व सरस् श्री रामकथा व श्रीमद्भागवत कथा व्यास श्रीधाम श्री अयोध्या जी
संपर्क सूत्र:-9044741252

Related posts

Leave a Comment