जानिए कैसा रहेगा आपका दिन, पढ़ें 1 मई शनिवार का पञ्चाङ्ग

।।आप सभी का मंगल हो।।

आज दिनाँक 01/05/2021

दिन शनिवार का पञ्चाङ्ग

विक्रम संवत:-2078(आनन्द नाम)

शक संवत:-1943

सूर्य:-उत्तरायण

सूर्योदय:-प्रातः05:28

सूर्यास्त:-शायं 06:32

ऋतु:-बसन्त

माह:-वैशाख

पक्ष:-कृष्ण

तिथि:-पंचमी

नक्षत्र:-मूल

योग:-शिव

करण:-प्रथम कौलव तदुपरांत तैतिल

शुभमुहूर्त:-प्रातः07:02 से 08:41 तक

राहूकाल:-प्रातः09:00 से 10:30 तक

दिशाशूल:-पूर्व

शुभदिशा:-पश्चिम

दिशाशूल बचाव:-आज घर से बाहर अदरक,उड़द,या काली मिर्च या काला तिल खा कर निकलें।

आज का राशिफल :-

 राशि फलादेश मेष :-

(चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आप वाणी पर नियंत्रण रखें। क्लेश से बचें। स्वास्‍थ्य में सुधार होगा। विवेक से कार्य करें। शेयर मार्केट व म्युचुअल फंड से लाभ होगा। स्थायी संपत्ति के कार्य बड़ा लाभ दे सकते हैं। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। यात्रा मनोरंजक रहेगी। समय की अनुकूलता का लाभ लें। मित्रों के साथ अच्छा समय बीतेगा।

राशिरत्न:-मूँगा

 

राशि फलादेश वृष :-

(ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आप सकारात्मक भाव बन सकेगा, मनोरंजन का समय मिलेगा। रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। मनपसंद भोजन का आनंद मिलेगा। कारोबार में वृद्धि की योजना बनेगी। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। समय की अनुकूलता रहेगी। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। जल्दबाजी से कोई भी कार्य न करें। विवाद में न पड़ें।

राशिरत्न:-हीरा,या ओपल

 

राशि फलादेश मिथुन :-

(का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज संभव है कि दौड़धूप अधिक होगी। अपने वाणी में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। काम में मन लगेगा। बाहर जाने की योजना बनेगी। मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। परिवार के साथ समय मनोरंजन में व्यतीत होगा। आय होगी। व्यापार ठीक चलेगा।

राशिरत्न:-पन्ना

 

 राशि फलादेश कर्क :-

(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज थकान व कमजोरी रह सकती है। खान-पान पर ध्यान दें। घर-परिवार की चिंता बनी रहेगी। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। किसी प्रभावशाली व्यक्ति का मार्गदर्शन व सहयोग प्राप्त होगा। मान-सम्मान मिलेगा। मित्रों की सहायता करने का मौका मिलेगा। समय अच्छा व्यतीत होगा। प्रसन्नता रहेगी।

राशिरत्न:-मोती

 

 राशि फलादेश सिंह :-

(मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज विवाद को बढ़ावा न दें। हल्की हंसी-मजाक करने से बचें। उत्साहवर्धक सूचना प्राप्त होगी। आत्मसम्मान बनेगा। भूले-बिसरे साथियों से मुलाकात होगी। नए मित्र बनेंगे। कोई बड़ा कार्य करने की इच्छा जागृत होगी। यात्रा मनोरंजक रहेगी। व्यापार ठीक चलेगा। कुसंगति से दूर रहें। हानि संभव है।

राशिरत्न:-माणिक्य

 

राशि फलादेश कन्या :-

(ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज व्यापर में उन्नति व यात्रा मनोरंजक रहेगी। नवीन वस्त्राभूषण की प्राप्ति पर व्यय होगा। व्यापार लाभदायक रहेगा। कोई बड़ा कार्य होने से प्रसन्नता रहेगी। दूसरों के काम में दखल न दें। मित्रों के साथ समय मनोरंजक व्यतीत होगा। भेंट व उपहार की प्राप्ति होगी। जल्दबाजी न करें।

राशिरत्न:-पन्ना

 

 राशि फलादेश तुला :-

(रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।व्यापारिक काम प्रभावित हो सकते हैं। । यात्रा में विशेष सावधानी रखें। किसी भी व्यक्ति के उकसाने में न आएं। मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। किसी मनोरंजक कार्यक्रम का हिस्सा बन सकते हैं। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिल सकेगी।

राशिरत्न:-हीरा,या ओपल

 

राशि फलादेश वृश्चिक :-

(तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज दूर से अच्‍छे समाचार प्राप्त होंगे। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। डूबी हुई रकम प्राप्त हो सकती है, प्रयास करें। यात्रा मनोरंजक रहेगी। सामाजिक कार्य करने की इच्छा जागृत होगी। व्यापार ठीक चलेगा। परिवार के साथ समय सुखमय व्यतीत होगा। प्रसन्नता बनी रहेगी।

राशिरत्न:-मूँगा

 

राशि फलादेश धनु :-

(ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आप व्यापारिक लेन-देन में जल्दबाजी न करें। समय अनुकूल है। कोई आवश्यक वस्तु समय पर नहीं मिलने से खिन्नता रहेगी। योजना फलीभूत होगी। कार्यस्थल पर परिवर्तन हो सकता है। मित्रों के साथ समय मनोरंजक बीतेगा।

राशिरत्न:-पुखराज

 

राशि फलादेश मकर :-

(भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज वाणी में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें। कानूनी अड़चन दूर होगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। यात्रा मनोरंजक रहेगी। मनोरंजन के साधन प्राप्त होंगे। तीर्थदर्शन की योजना बनेगी। धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। परिवार के साथ रहने का अवसर प्राप्त होगा। लाभ होगा।

राशिरत्न:-नीलम

 

राशि फलादेश कुंभ :-

(गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज जल्दबाजी व लापरवाही से बचें। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा किन्तु । हल्की हंसी-मजाक न करें। विवाद हो सकता है। किसी व्यक्ति की नाराजी से मन खराब होगा। मित्रों तथा रिश्तेदारों का सहयोग मिलेगा। प्रसन्नता रहेगी। मनोरंजन होगा।

राशिरत्न:-नीलम

 

 राशि फलादेश मीन :-

(दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज बुद्धि का प्रयोग किसी भी समस्या का निवारण कर सकते है। किसी प्रभावशाली व्यक्ति का मार्गदर्शन व सहयोग प्राप्त होगा। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। मित्रों का सहयोग व साथ मिलेगा। भाइयों से मतभेद दूर होंगे। व्यापार ठीक चलेगा। समय सुखमय व्यतीत होगा।

राशिरत्न:-पुखराज

 

।।तिथि विशेष।।

आज दिन में 03:10 तक मूल है तदुपरान्त पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र।

आज विवाह मुहूर्त भी है।

।।इति शुभम्।।

आचार्य स्वामी विवेकानन्द जी

ज्योतिर्विद ,वास्तुविद व सरस् श्री रामकथा व श्रीमद्भागवत कथा व्यास श्रीधाम श्री अयोध्या जी

संपर्क सूत्र:-9044741252

Related posts

Leave a Comment