जानिए कैसा रहेगा आपका दिन, पढ़ें 15 अगस्त रविवार का पञ्चाङ्

।।आप सभी का मंगल हो।।

आज दिनाँक 15/08/2021दिन रविवारका पञ्चाङ्ग

विक्रम संवत:-2078(आनन्द नामक)

शक संवत:-1943(प्लवनाम)

सूर्य:-उत्तरायण

सूर्योदय:-प्रातः05:33

सूर्यास्त:-शायं 06:27

ऋतु:-वर्षा

माह:-श्रावण

पक्ष:-शुक्ल

तिथि:-सप्तमी

नक्षत्र:-स्वाती

योग:-शुक्ल

करण:-वणिज तदुपरान्त विष्टि

लाभ मुहूर्त:-प्रातः 08:49से 10:27 तक

राहूकाल:-प्रातः04:30 से 06:00 तक

दिशाशूल:-पश्चिम

शुभदिशा:-पूर्व

दिशाशूल बचाव:-आज मीठी दलिया, पान, या घी खा कर यात्रा करें।

।।आज का राशिफल।।

मेष :-

आज का सकता है। जीवनसाथी की सलाह पारिवारिक बिजनेस के लिए कारगर साबित होगी। सायंकाल का समय आज आप अपने मित्रों के साथ आमोद प्रमोद में व्यतीत करेंगे। विद्यार्थियों ने यदि किसी परीक्षा को दिया है, तो आज उसके नतीजे मिल सकते हैं।

राशिरत्न:-मूँगा

 

वृष:-

आज का दिन आपके लिए भागदौड़ भरा रहेगा, लेकिन भागदौड़ अधिक होने के कारण आज आपका स्वास्थ्य भी नरम गरम रह सकता है, इसलिए यदि कोई परेशानी हो, तो डॉक्टरी सलाह अवश्य लें। आज आपके रुके हुए कार्यों के पूरा होने से मन प्रसन्न होगा। सायंकाल का समय आज आप अपने परिवार के लोगों के साथ किसी मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। यदि आज आप कहीं धन का निवेश करने की सोच रहे हैं, तो उसके लिए दिन उत्तम रहेगा। आज आपको संतान की शिक्षा से संबंधित छोटी दूरी की यात्रा पर जाना पड़ सकता है।

राशिरत्न:-हीरा, या ओपल

 

मिथुन:-

आज का दिन आपके लिए कुछ खर्चा भरा रहेगा, लेकिन आपको अपने खर्चों पर लगाम लगानी होगी, नहीं तो भविष्य में आपकी आर्थिक स्थिति का संकट मंडरा सकता है। आज सामाजिक कार्यों में भी आपके शत्रु आपके लिए कोई परेशानी खड़ी कर सकते हैं। संतान पक्ष की ओर से आपको आज कोई हर्षवर्धन समाचार सुनने को मिलेगा, जिससे आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। आज आपका आपकी माता जी से कोई वैचारिक मतभेद हो सकता है। यदि ऐसा हो, तो इसमें आपको अपनी वाणी की मधुरता को बनाए रखना होगा।

राशिरत्न:-पन्ना

 

कर्क :-

आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से उत्तम रहेगा। आपके द्वारा किए गए परिश्रम का आज आपको अच्छा फल मिलेगा, जिसके कारण आप प्रसन्न होंगे और अपने परिवार के सदस्यों के लिए किसी पार्टी का आयोजन कर सकते हैं। आज आप जिस भी कार्य को करने की सोचेंगे, वह अवश्य पूरा होगा, इसलिए जो कार्य आपको अधिक प्रिय हो, उसे ही करने की सोचें। ननिहाल पक्ष से भी आज आपको प्रेम व स्नेह मिलता दिख रहा है। आज आप अपनी शान शौकत के लिए भी कुछ धन खर्च करेंगे, जिसे देखकर आपके शत्रु परेशान होंगे, लेकिन आज आपको किसी की परवाह किए बिना ही आगे बढ़ना है।

राशिरत्न:-मोती

 

सिंह:-

आज का दिन आपके मिश्रित लेकर आएगा। ससुराल पक्ष में आज आपका आपके साले वह किसी अन्य सदस्य से कोई बहस बाजी हो सकती है। यदि ऐसा हो, तो आपको मधुर वाणी का ही प्रयोग करना होगा अन्यथा आपके रिश्तो में दरार पड़ सकती है। यदि आपको नेत्रों से संबंधित कोई समस्या है, तो आज उसके कष्टों में वृद्धि होगी। मानसिक अशांति व चिंता के कारण आज आप भटक सकते हैं। यदि ऐसा हो, तो आपको अपने भाई से सलाह लेना लाभदायक रहेगा।

राशिरत्न:-माणिक्य

 

कन्या:-

आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। आज आप अपने कठिन कार्यों को भी कम समय में पूरा करेंगे, जिससे आप प्रसन्न होंगे और वह आपको लाभ भी अवश्य देंगे। यदि आप किसी नए व्यवसाय को करने की सोच रहे हैं, तो उसके लिए दिन उत्तम रहेगा। आज आपको अपने माता पिता का सुख व सहयोग भरपूर मात्रा में प्राप्त होगा। व्यापार में अत्यधिक धन लाभ होने से आज आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूती मिलेगी, जिसके कारण आपकी चिंता थोड़ी कम होगी, इसलिए नकारात्मक विचारों को आने से रोकना होगा।

राशिरत्न:-पन्ना

 

तुला:-

आज का दिन आपके लिए शुभ परिणाम लेकर आएगा। विवाह योग्य जातकों के लिए आज उत्तम प्रस्ताव आएंगे, जिन्हें परिवार के सदस्य द्वारा मंजूरी मिल सकते हैं। प्रेम जीवन जी रहे लोगों में आज कुछ तनाव हो सकता है। यदि आप किसी नई संपत्ति की खरीदारी की सोच रहे हैं, तो आपकी वह इच्छा अवश्य पूरी होगी। यदि आज आपको किसी नए कार्य में निवेश करना पड़े, तो दिल खोल कर करें क्योंकि यह भविष्य में आपको भरपूर लाभ देगा। आज आप अपने लिए कुछ समय निकालने की कोशिश करेंगे, जिसमें आप कामयाब भी रहेंगे।

राशिरत्न:-हीरा, या ओपल

 

वृश्चिक:-

आज का दिन आपके लिए कुछ शांति भरा रहेगा। आज आपके परिवार के सदस्यों में आपसी मनमुटाव के कारण आपको मानसिक अशांति रहेगी, जिसके कारण आप थोड़ा परेशान रहेंगे। यदि ऐसा हो, तो आप अपने पिताजी से सलाह लें। सायंकाल तक आपके पिताजी की मदद से वह मामला सुलझ जाएगा। यदि आपका कोई मामला राज्य से लंबित है, तो उसमें सफलता पाने के लिए अभी आपको थोड़ा इंतजार और करना पड़ेगा। यदि आज आपको कोई निर्णय लेना पड़े, तो बहुत ही सोच विचार कर लें, धैर्य से लिया गया निर्णय आपको लाभ देगा।

राशिरत्न:-मूँगा

 

धनु :-

आज का दिन आपके ज्ञान में वृद्धि का दिन रहेगा। आज आपके अंदर दान पुण्य की भावना विकसित होगी और आप धार्मिक अनुष्ठानों में भी रुचि लेकर पूर्ण सहयोग करेंगे, जिसमें आपके कुछ नए मित्र भी बन सकते हैं। सायंकाल से लेकर रात्रि तक यदि आपको कोई पेट संबंधी परेशानी है, तो उसके कष्ट में वृद्धि हो सकती है। आज आपको अपना कोई भी काम भाग्य के भरोसे नहीं छोड़ना है, उसमें अधिक परिश्रम करना है, तभी वह सफल हो पाएगा। संतान के विवाह में आ रही बाधा आज किसी वरिष्ठ सदस्य की मदद से दूर होगी।

राशिरत्न:-पुखराज

 

मकर:-

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आज आपको किसी बहुमूल्य वस्तु की प्राप्ति होने वाली है, जिसका आप बहुत लंबे समय से इंतजार कर रहे थे, सायंकाल के समय आज आपके घर किसी अतिथि के आगमन से कुछ धन व्यय होगा, जो आप को ना चाहते हुए भी करना पड़ेगा। जीवन साथी के स्वास्थ्य में आज कुछ गिरावट आ सकती है, इसलिए बाहर का खान पीन से परहेज रखने को कहें। संतान की कुछ परेशानियों को आज आप सुलझाते नजर आएंगे। ससुराल पक्ष के आज आपको मान सम्मान मिलता दिख रहा है।

राशिरत्न:-नीलम

 

कुंभ:-

आज का दिन आपका बुद्धि व विवेक से नई नई खोज करने में व्यतीत होगा, जिसके कारण आप अपने व्यापार के लिए कुछ नए आविष्कार करेंगे, जिनका आपको लाभ मिलेगा। यदि आप कहीं निवेश करने की सोच रहे हैं, तो आवश्यकतानुसार ही व्यय करें। यदि अधिक किया, तो आप को नुकसान हो सकता है। सांसारिक सुख भोग के साधनों पर भी आज आप कुछ धन व्यय करेंगे। किसी पुराने मित्र से मुलाकात व बातचीत होने से आज आपका मन प्रसन्न होगा। नौकरी कर रहे जातको को आज पदोन्नति प्राप्त हो सकती है।

राशिरत्न:-नीलम

 

मीन:-

आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। सामाजिक क्षेत्र में कार्यरत लोगो का आज बल मनोबल बढ़ेगा। यदि संतान से संबंधित कोई विवाद चल रहा है, तो वह आज समाप्त होगा, जिसके कारण आपका मन प्रसन्न होगा। रात्रि का समय आप किसी परिजन के घर जा सकते हैं, जिसमें आपको कोई अहम जानकारी भी प्राप्त होगी। आज खुशमिजाज व्यक्तित्व होने के कारण आप किसी अन्य व्यक्ति से संबंध बनाने की चेष्टा करेंगे। दान पुण्य कार्य पर भी आज कुछ धन व्यय करेंगे व अपनी दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए भी कुछ खरीदारी कर सकते हैं।

राशिरत्न:-पुखराज

 

।।तिथि विशेष।।

आज श्रावण शुक्ल सप्तमी है। आज गोस्वामी तुलसीदास जयंती है। आज स्वतंत्रता दिवस है। आज भगवती कालरात्रि का उपासना दिवस है।

 

।।इति शुभम्।।

आचार्य स्वामी विवेकानन्द जी ज्योतिर्विद, वास्तुविद व सरस् सङ्गीत मय श्री रामकथा ,श्रीमद्भागत कथा व्यास

श्री धाम श्री अयोध्या जी संपर्क सूत्र:-9044741252

Related posts

Leave a Comment