जानिए कैसा रहेगा आपका दिन, 17 सितंबर शुक्रवार का पञ्चाङ्

।।आप सभी का मंगल हो।।
आज दिनाँक 17/09/2021 दिन शुक्रवार का पञ्चाङ्ग
विक्रम संवत:-2078(आनन्द नाम)
शक संवत:-1943(प्लव नाम)
सूर्य:-दक्षिणायन
सूर्योदय:-प्रातः05:55
सूर्यास्त:-शायं 06:05
ऋतु:-वर्षा
माह:-भाद्रपद
पक्ष:-शुक्ल
तिथि:-एकादशी
नक्षत्र:-श्रवण
योग:-अतिगण्ड
करण:-विष्टि तदुपरांत बव
अमृतमुहूर्त:-प्रातः08:51से 10:23 तक
दिशाशूल:-पश्चिम
शुभदिशा:-पूर्व
दिशाशूल परिहार:-आज राई या जौ खा कर करें यात्रा होगा मंगल

।।आज का राशिफल।।

मेष :-
आज व्यापार में पर्याप्त लाभ होगा। परिश्रम का पूरा परिणाम मिलेगा। अच्छी व सुखद स्थितियाँ निर्मित होंगी। विरोधी आपकी छवि खराब करने का प्रयास कर सकते हैं। पुराने संगी-साथियों से मुलाकात होगी। शुभ समाचार प्राप्त होंगे। परिवारिक संबंध ठीक चलेगा। व्यावसायिक सफलता से मनोबल बढ़ेगा।
राशिरत्न:-मूँगा

वृष :-
आज वाणी पर नियंत्रण रखें। लाभ होगा। व्यवसाय अच्छा चलेगा। कार्य क्षेत्र में नई योजनाओं से लाभ होगा। प्रयास सफल रहेंगे। प्रशंसा प्राप्त होगी। धन प्राप्ति सुगम होगी। लगन, मेहनत का उचित फल मिल सकेगा। क्रोध एवं उत्तेजना पर संयम रखें। विवाद सुलझेंगे।
राशिरत्न:-हीरा, या ओपल

मिथुन :-
आज स्वास्थ्य में सुधार रहोगा ।खुद के प्रयत्नों से ही जनप्रियता एवं सम्मान मिलेगा। पुराना रोग ठीक होंगे। महत्वपूर्ण कार्यों में भागदौड़ रहेगी। दु:खद समाचार मिल सकता है। धैर्य रखें। रोजगार के क्षेत्र में संभावनाएँ बढ़ेंगी। स्थायी संपत्ति संबंधी खटपट हो सकती है।
राशिरत्न:-पन्ना

कर्क :-
आज आपका व्यवसाय ठीक चलेगा। प्रमाद न करें। नए कार्यों, योजनाओं की चर्चा होगी। लाभदायी समाचार आएँगे। समाज में आपके कार्यों की प्रशंसा होगी।पार्टी व पिकनिक का आनंद मिलेगा। विद्यार्थी वर्ग को सफलता मिलेगी। साहस, पराक्रम बढ़ेगा। विश्वासप्रद माहौल रहेगा।
राशिरत्न:-मोती

सिंह :-
आज आपको संभव है रोजगार में सफलता मिल। संतान के स्वास्थ्य में सुधार होगा। सोचे कामों में मनचाही सफलता मिलेगी। चोट व रोग से बाधा संभव है। बेचैनी रहेगी। भूमि व भवन संबंधी बाधा दूर होगी। व्यापारिक निर्णय समय पर लेना होंगे। पुरानी बीमारी उभर सकती है।
राशिरत्न:-माणिक्य

कन्या :-
आज आपको राजकीय सहयोग मिलेगा। कार्यकुशलता सहयोग से लाभान्वित होंगे। काम में मन लगेगा। शारीरिक कष्‍ट से बाधा संभव है। भागदौड़ रहेगी। घर-परिवार का सहयोग प्राप्त होगा। स्वयं का सोच अनुकूल रहेगा। रिश्तेदारों से संबंधों की मर्यादा बनाए रखें।
राशिरत्न:-पन्ना

तुला :-
आज जोखिम व जमानत के कार्य को टालें। परिवार की स्थिति अच्छी रहेगी। रचनात्मक काम करेंगे। कर्मचारियों पर निगाह रखें। चोट, चोरी व विवाद आदि से हानि संभव है। पुराना रोग उभर सकता है। परिवार की समस्या का उचित समाधान होगा।
राशिरत्न:-हीरा, या ओपल

वृश्चिक :-
आज कानूनी बाधा दूर होकर लाभ होगा। पूँजी निवेश बढ़ेगा। पहले किए गए कार्यों का लाभदायी फल आज मिल सकेगाधर्म-कर्म में रुचि रहेगी। यात्रा सफल रहेगी। धन प्राप्ति सुगम होगी। । संतान के कामों से खुशी होगी। व्यापार-व्यवसाय में तरक्की होगी।
राशिरत्न:-मूँगा

धनु :-
आज गृह संबंधित नई योजना बनेगी। नए अनुबंध होंगे। किसी मामले में कटु अनुभव मिल सकते हैं। सरकारी, कानूनी विवाद सुलझेंगे। घर-बाहर तनाव रहेगा। विवाद को बढ़ावा न दें। जल्दबाजी न करें। जोखिम, लोभ, लालच से बचें। नया काम, व्यवसाय आदि की बात बनेगी।
राशिरत्न:-पुखराज

मकर :-
आज आपको यात्रा में सफल मिल सकेगी। आपसी मतभेद, मनमुटाव बढ़ेगा। किसी से मदद की उम्मीद नहीं रहेगी। आर्थिक समस्या बनी रहेगी। विवाद से क्लेश होगा। शारीरिक कष्ट संभव है। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। व्यसनाधीनता से बचें। व्यापार, रोजगार मध्यम रहेगा।
राशिरत्न:-नीलम

कुंभ :-
आज आपका व्यवसाय ठीक चलेगा। नवीन मुलाकातों से लाभ होगा। आमदनी बढ़ेगी। फालतू खर्च होगा। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। वाणी पर नियंत्रण रखें। चिंता रहेगी। रुका धन मिलने से निवेश में वृद्धि होने के योग हैं। उदर संबंधी विकार हो सकते हैं।
राशिरत्न:-नीलम

मीन :-
आज जोखिम व जमानत के कार्य टालें। विवाद न करें। नौकरी करने वालों को ऐच्छिक स्थानांतरण एवं पदोन्नति मिलने की संभावना है। रोजगार मिलेगा। अप्रत्याशित लाभ होगा। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न करें।
राशिरत्न:-पुखराज

।।तिथि विशेष।।
आज एकादशी व्रत सभी की है।
आज विश्वकर्मा जयंती है।

।।इति शुभम्।।

आचार्य स्वामी विवेकानन्द जी
ज्योतिर्विद, वास्तुविद व सरस् सङ्गीत मय श्रीरामकथा व श्रीमद्भागवत कथा व्यास श्रीधाम धाम श्री अयोध्या जी
संपर्क सूत्र:-9044741252

Related posts

Leave a Comment