राज्य में 16वें एक्सक्लूसिव शोरूम की शुरुआत
पटना, 29 मार्च 2026 : किसना डायमंड एंड गोल्ड ज्वेलरी ने बिहार में अपने 16वें एक्सक्लूसिव शोरूम का भव्य उद्घाटन पटना के कंकड़बाग स्थित आरके प्लाजा, मेन रोड पर किया। शोरूम का उद्घाटन हरि कृष्णा ग्रुप के संस्थापक एवं प्रबंध निदेशक घनश्याम ढोलकिया, एक्सक्लूसिव ब्रांड आउटलेट पार्टनर्स राज कुमार राय एवं प्रगति कुमारी के द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। इस भव्य उद्घाटन के अवसर पर किसना ने विशेष उद्घाटन ऑफर की घोषणा की है जिसमें शोरूम लॉन्च के दिन डायमंड ज्वेलरी पर अतिरिक्त 5 प्रतिशत की छूट का लाभ मिलेगा। साथ ही, फेस्टिव सीजन के तहत ‘अक्षय हैप्पीनेस कैंपेन’ के अंतर्गत ‘द बिगेस्ट फेस्टिव ऑफर’ भी पेश किया गया है, जिसमें डायमंड और गोल्ड ज्वेलरी पर कई आकर्षक ऑफर्स शामिल हैं, जो ग्राहकों को त्योहारों के जश्न के साथ खरीदारी के लिए आमंत्रित करते हैं।
इस ऑफर के तहत डायमंड ज्वेलरी के मेकिंग चार्ज पर फ्लैट 40 प्रतिशत और गोल्ड ज्वेलरी के मेकिंग चार्ज पर फ्लैट 30 प्रतिशत की छूट दी जा रही है। इसके अलावा, चुनिंदा खरीदारी पर 10 ग्राम और 20 ग्राम के सिल्वर कॉइन मुफ्त दिए जाएंगे, साथ ही पुराने सोने पर 100 प्रतिशत एक्सचेंज वैल्यू का लाभ भी मिलेगा। ग्राहकों के शॉपिंग अनुभव को और बेहतर बनाने के लिए किसना आईसीआईसीआई बैंक के क्रेडिट और डेबिट कार्ड पर 5 प्रतिशत का इंस्टेंट डिस्काउंट भी दे रहा है। साथ ही, डबल रेट प्रोटेक्शन बेनिफिट के तहत ग्राहक केवल 25 प्रतिशत डाउन पेमेंट देकर सोने का रेट लॉक कर सकते हैं। डायमंड ज्वेलरी की खरीद पर एक्सक्लूसिव गिफ्ट वाउचर भी इस फेस्टिव सीजन को और खास बनाते हैं।
हरि कृष्णा ग्रुप के संस्थापक एवं प्रबंध निदेशक घनश्याम ढोलकिया ने कहा कि कंकड़बाग, पटना में हमारे नए शोरूम के उद्घाटन के साथ हम बिहार में किसना की उपस्थिति को और मजबूत करने के लिए बेहद उत्साहित हैं। इस अवसर पर हम अपने ग्राहकों के लिए विशेष फेस्टिव ऑफर्स भी लेकर आए हैं, जो उनके उत्सव में खुशी और मूल्य दोनों जोड़ेंगे। ‘हर घर किसना’ के हमारे विजन के तहत हम देश के हर घर तक डायमंड ज्वेलरी को पहुंचाना चाहते हैं, साथ ही बेहतरीन कारीगरी, भरोसा और शानदार शॉपिंग अनुभव प्रदान करना हमारा लक्ष्य है।
किसना डायमंड एंड गोल्ड ज्वेलरी के सीईओ पराग शाह ने कहा कि कंकड़बाग, पटना में हमारा नया शोरूम ग्राहकों को एक सहज और आकर्षक ज्वेलरी शॉपिंग अनुभव देने के लिए डिज़ाइन किया गया है। यहां आधुनिक डेली वियर डिज़ाइनों से लेकर पारंपरिक अवसरों के लिए ज्वेलरी तक का विस्तृत कलेक्शन उपलब्ध है, जिससे हर ग्राहक की पसंद और जरूरत को पूरा किया जा सके।
एक्सक्लूसिव ब्रांड आउटलेट पार्टनर्स राज कुमार राय एवं प्रगति कुमारी ने कहा कि पटना में इस शोरूम के लॉन्च के लिए किसना के साथ साझेदारी करना हमारे लिए गर्व की बात है। अपने भरोसेमंद ब्रांड वैल्यू, इनोवेटिव डिज़ाइनों और ग्राहक संतुष्टि के प्रति समर्पण के साथ किसना क्षेत्र के ग्राहकों से बेहतर जुड़ाव स्थापित करेगा। हम ग्राहकों को एक यादगार ज्वेलरी शॉपिंग अनुभव देने के लिए प्रतिबद्ध हैं। समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए, किसना ने लॉन्च के दौरान जरूरतमंदों के लिए खाद्य वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया। इसके साथ ही स्वच्छ भारत अभियान के समर्थन में स्वच्छता अभियान और रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया गया।
