किसान चौपाल का किया गया आयोजन

जयनगर प्रखंड के बैरा पंचायत में किसान चौपाल का आयोजन किया गया. जिसकी अध्यक्षता पैक्स अध्यक्ष मो. चाँद ने किया.

किसान चौपाल मे किसानों को संबोधित करते हुए सहायक तकनीकी प्रबंधक अनंत कुमार मिश्रा ने कहा कि किसानो को अपने खेतों में पराली नहीं जलाना चाहिए,, यह मिट्टी को नुकसान पहुंचता है.उन्होंने जैविक खेती प्रोत्साहन योजना,, फसल अवशेष प्रबंधन योजना के संदर्भ में बिस्तार से किसानो को जानकारी दिया और ज्यादा से ज्यादा किसानो से जैविक खेती करने का आग्रह किया.कार्यक्रम मे ज़ीरो टिलेज विधि से गेहूँ की खेती से होने वाले लाभ के बारे में बताया गया.. साथ कृषि विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओ के बारे में किसानो को जानकारी दिया गया।

कार्यक्रम में  अनंत कुमार मिश्रा, कृषि समन्वयक उमेश सिंह, प्रखंड उद्यान पदाधिकारी  नारायण महतो,, उप मुखिया बृज किशोर यादव, पूर्व सरपंच करी यादव, किसान सलाहकार ललित झा, अरुण पासवान, राम निवास. समेत सैकड़ो किसान उपस्थित थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *