ख्याति सिंह ने बंटवाये राशन, कहा मुसीबत में हम साथ हैं

भोजपुरी सुपर स्‍टार अभिनेत्री ख्याति सिंह कू द्वारा आज देश में लॉकडाउन के 13 वें दिन छपरा जिले के मशरख व सहाजितपुर ईलाके में उनके प्रतिनिधि अरनव मिडियाक्षके ए एन सिंह के नेतृत्व में 350 से अधिक जरूरतमंद लोगों के बीच राशन का वितरण किया गया।दिहाड़ी मजदूर, सड़क पर रह रहे खानाबदोश और गरीब लोगों (कुल 387) को राशन के साथ साबुन का भी वितरण किया। इसके अलावा सबों को कोरोना से लड़ने के लिए जागरूक भी किया गया और घरों में रहने की अपील की गई।

ख्याति सिंह ने कहा कि कोरोना का संकट वैश्विक है, जिसे हम भारतीय पूरी जीवटता के साथ लड़ रहे हैं। कोरोना के विरूद्ध इस लड़ाई में महाराजगंज लोकसभा क्षेत्र में पूर्व केंद्रीय मंत्री मतंग सिंह के दिशा नेतृत्‍व और हमारी एकता हमें इस संकट ये निपटने के लिए प्रेरित करती है। मुसीबत का वक्‍त जरूर है, मगर हम भारतीय हैं और हम साथ हैं। हमने मिलकर हर मुसीबत को परास्‍त किया है। थोड़ा संयम और समझदारी हमें इस मुसीबत से बाहर निकालेगी। रही बात गरीब लोगों के खाने की तो हम सभी संपन्‍न लोग देश में किसी को भूखा मरने नहीं देंगे। इसलिए आज मैंने अपने गरीब भाईयों को राशन दिया है। जरूरत पड़ी तो आगे भी मदद करेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *