KBC 12: इस सीजन की दूसरी करोड़पति बनीं ये महिला IPS, जाने कौन हैं IPS मोहिता शर्मा

कौन बनेगा करोड़पति 12 दर्शकों की पसंद बना हुआ है। अमिताभ बच्चन अपनी शैली से हर बार मनोरंजन करने में कामयाब रहते हैं। कुछ ही दिनों पहले रांची, झारखंड की नाजिया नसीम ने एक करोड़ रुपए धनराशि जीतकर खुद को सीजन की पहली करोड़पति बनाया था। नाजिया ने 7 करोड़ रुपए के सवाल का सामना भी किया था हालांकि जवाब ना आने पर उन्होंने रिस्क ना लेते हुए शो क्विट कर दिया।

अब केबीसी 12 में एक महिला आईपीएस मोहिता शर्मा एक करोड़ जीत गई हैं। सामने आए प्रोमो से अभी ये साफ नहीं हुआ है कि वे सात करोड़ जीत पाती हैं या नहीं। हाल ही में सोनी टीवी द्वारा शो का नया प्रोमो जारी किया गया है जिसमें कौन बनेगा करोड़पति 12 सीजन की दूसरी करोड़पति मोहिता शर्मा गर्ग का परिचय करवाया गया है। मोहिता ने लगातार 15 सवालों का सही जवाब देकर 1 करोड़ रुपए अपने नाम कर लिए हैं। अब 17 नवम्बर को मोहिता 7 करोड़ रुपए के जैकपॉट प्रश्न का सामना करने वाली हैं।

सोनी टीवी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से एक प्रोमो साझा किया है।अमिताभ कहते हैं, ‘ये प्रश्न है एक करोड़ रुपये का। बहुत होशियारी के साथ खेलिएगा।’ मोहिता सवाल का सही जवाब दे देती है और एक करोड़ रुपये जीतने में कामयाब रहती हैं। मोहिता कहती हैं कि ‘चाहे जो भी धनराशि जीतकर जाऊं लेकिन जब रात को सोऊं तो ऐसा लगे कि बढ़िया खेल खेला है।’ एक करोड़ जीतने के बाद उनसे 16वां सवाल सात करोड़ के लिए पूछा जाता है। अब ये देखना होगा कि क्या मोहिता शर्मा सात करोड़ रुपये जीत पाती हैं या नहीं। बता दें कि यह एपिसोड 17 नवंबर को सोनी टीवी पर प्रसारित होगा।

मोहिता शर्मा मूलरूप से हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा की रहने वाली हैं। उनकी पढ़ाई दिल्ली से हुई है। मोहिता के पिता दिल्ली में मारुति कंपनी में नौकरी करते थे जबकि मां गृहणी हैं। मोहिता 2017 बैच की आईपीएस अधिकारी है। अभी वे जम्मू-कश्मीर में कार्यरत हैं। 2019 में उन्होंने आईएफएस अधिकारी रुशल गर्ग से शादी की है। उनका ससुराल चंडीगढ़ में है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *