पटना- चुनावी साल, जातीय गोलबन्दी शुरू, कायस्थ महोत्सव आयोजित करेगी महासभा

पटना : इस वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर जातीय गोलबंदी शुरू हो गई है। इसी क्रम में अखिल भारतीय कायस्थ महासभा ने आगामी 1 मार्च को पटना में कायस्थ महोत्सव आयोजित करने का फैसला लिया है।

अखिल भारतीय कायस्थ महासभा ,बिहार प्रदेश के कोर कमिटी की  नागेश्वर कॉलोनी,पटना में संपन्न बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष ई. जे के दत्त ने की। प्रमुख रूप से उपस्थित राष्ट्रीय कार्यवाहक अध्यक्ष राजीव रंजन प्रसाद ने कोर कमिटी के लोगों को सम्बोधित किया तथा महासभा के द्वारा होने वाले राष्ट्रीय स्तर के निर्णयों की जानकारी तथा आवश्यक निर्देश दिए।बैठक में निर्णय लिया गया की आगामी 1 मार्च को महासभा द्वारा कायस्थ महोत्सव का आयोजन किया जाएगा।

सोशल मीडिया : वरदान या अभिशाप  विषय पर वाद- विवाद प्रतियोगिता होगी आयोजित ।

दी इंस्टिट्यूशन ऑफ इंजीनिअर्स (इंडिया), आर. ब्लॉक गोलंबर,पटना में आयोजित होने वाले समारोह में 10 से 18 वर्ष के बच्चों के बीच सोशल मीडिया : वरदान या अभिशाप विषय पर वाद- विवाद प्रतियोगिता आयोजित की जायेगी।  प्रतिभागी विषय के पक्ष या विपक्ष में अपनी बात रख सकते हैं। निर्णायक मंडल द्वारा सबसे बेहतर प्रतिभागी को चयनित कर उन्हें पुरस्कृत भी किया जाएगा।

उपाध्यक्ष एवं प्रवक्ता अतुल आनंद “सन्नू ” ने बताया कि 23 फ़रवरी को जल, जीवन और हरियाली विषय पर प्राथमिक ,माध्यमिक एवं उच्चतर माध्यमिक बच्चो के बीच पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। विजयी प्रतिभागियों के बीच  पुरस्कार वितरण  कायस्थ महोत्सव के दिन होगा।

कायस्थ समाज की कई हस्तियां होंगी सम्मानित।

श्री सन्नू ने बताया कि महोत्सव के अवसर पर विभिन्न विद्याओँ में ख्यातिप्राप्त चित्रांशों को विशिष्ट सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। महोत्सव के अवसर पर सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया जाएगा जिसमे समाज के शौकिया एवं मेधावी लोग अपनी क्षमता का प्रदर्शन कर  लोगो का मनोरंजन करेंगे।

उक्त अवसर पर महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय ,राष्ट्रीय कार्यवाहक अध्यक्ष एवं जदयू प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद,राष्ट्रीय महासचिव विश्वविमोहन कुलश्रेष्ठ ,राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. मुकेश श्रीवास्तव  ,अपर पुलिस महानिदेशक आलोक राज सहित कई जनप्रतिनिधि ,ब्यूरोक्रैट्स एवं टेक्नोक्रैट्स उपस्थित रहेंगे।

बैठक में प्रमुख रूप से राष्ट्रीय सचिव अनूप कुमार एवं सुनील कुमार सिन्हा ,प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष दीपक अभिषेक ,प्रदेश महासचिव अपर्णा भारती ,उपाध्यक्ष एवं प्रवक्ता अतुल आनंद सन्नू ,डॉ. शम्पा सिन्हा ,महिला अध्यक्ष प्रतिमा कुमार,अधिवक्ता संजय सिन्हा,संजय श्रीवास्तव ,बलिराम कुमार, विजय नारायण चुन्नू, प्रो.डी.एन.सिन्हा, विकेश आर्यन, वन्दना सिन्हा ,अनुराग श्रीवास्तव,अमर कुमार सिन्हा,आशुतोष कुमार,धीरेन्द्र श्रीवास्तव सहित कई सदस्य उपस्थित थे।

Related posts

Leave a Comment