“कत्थक एक परिचय” कत्थक कार्यशाला का शुभारंभ हुआ दूसरा सेशन

इस करोना काल में अमरसर आर्ट म्यूजिक एंड डांस स्कूल द्वारा कत्थक नृत्य प्रेमियों के लिए कत्थक विद्यार्थियों के लिए ऑनलाइन कत्थक परिचय कत्थक कार्यशाला का आयोजन 6 दिनों के लिए किया गया है। जिसमें प्रथम दिन रविवार 6 जून को दिन के 11:30 बजे जूम एप पर देश एवं राज्य के जानेमन कत्थक गुरू बक्शी विकास द्वारा कत्थक नृत्य कि कई बातों को बताई गई। लखनऊ घराना से संबंध रखने वाले बक्शी विकास विकास को नृत्य गुरु पदम श्री पंडित बिरजू महाराज का भी सानिध्य मिला।

इसी कड़ी में आज बृहस्पतिवार को दूसरा सेशन जूम एप पर हुआ जिसे लखनऊ घराने के प्रसिद्ध कत्थक गुरू भागलपुर से निभाष मोदी बच्चों को कत्थक की बारीकियां से रूबरू कराएं।

उनके साथ उनकी शिष्या जिम्मी ने उनका सहयोग किया यह सेशन 2 दिन का है। आज बृहस्पतिवार शाम चार से छह हुआ एवं रविवार दोपहर एक से तीन दोनों सेशन जूम एप पर होगी इस वर्कशॉप के लिए लगभग सैकड़ों बच्चों ने अपना ऑनलाइन रजिस्टर करा रखा है

 

ऐसे प्रतिभावान गुरू जिन्होंने देश ही नहीं विदेश के कई हिस्सों में अपने कत्थक नृत्य जरिए पहचान बनाई

इसके बाद इस कत्थक परिचय के सेशन में बनारस घराने के कत्थक गुरू राजीव रंजन 17 जून दिन बृहस्पतिवार एवं रविवार 20 जून को शामिल होंगे जिससे बच्चों को काफी फायदा मिलेगा काफी कुछ सीखने को मौका मिलेगा आयोजक अमर कुमार सिन्हा ने बताया कि इस सेशन के बाद एक 7 दिवसीय वर्कशॉप का आयोजन किया जाएगा।

Related posts

Leave a Comment